McDonald's के ट्वीट पर Elon Musk के इस जवाब ने अचानक बढ़ाया Dogecoin का प्राइस

DOGE के को-क्रिएटर बिली मार्कस (Billy Markus) ने अपने ट्विटर फॉलोअर्स से पूछा कि लोगों को क्यों लगा कि McDonald's DOGE को स्वीकार करने जा रहा है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 14 फरवरी 2022 17:17 IST
ख़ास बातें
  • पहले भी Elon Musk और McDonald's के ट्वीट चेन का DOGE पर पड़ा है असर
  • McDonald's के नए ट्वीट पर Elon ने किया है रिप्लाई
  • Dogecoin के को-क्रिएटर ने फैंस से पूछा कि उन्हें क्यों हुई गलतफहमी

Dogecoin की शुरुआत एक मज़ाक के तौर पर हुई थी

McDonald के हालिया ट्वीट ने डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price) पर जबरदस्त असर डाला है। ग्लोबल फास्ट-फूड दिग्गज के नए ट्वीट ने डॉजकॉइन फैंस को यकीन है कि McDonald's बहुत जल्द पेमेंट के लिए DOGE को स्वीकार करना शुरू कर देगा। जनवरी के अंत में अपने एक ट्वीट के जरिए क्रिप्टो मार्केट में हलचल पैदा करने के बाद, कंपनी ने शनिवार देर रात एक और ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें Tesla के सीईओ Elon Musk का रिप्लाई भी आया, और देखते ही देखते ट्वीट की यह सीरीज़ वायरल हो गई।

McDonald's के क्रिप्टिक (पहेली) ट्वीट में एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें एक ड्राइव-थ्रू मशीन दिखाई गई है और तस्वीर में "2.13.22" नंबर दिखाई दे रहा है, जो इस साल के सुपर बाउल (Super Bowl) की तारीख है। इस ट्वीट पर एक और रिप्लाई में कंपनी ने अपना नया टीज़र शेयर किया है, जो कई बड़ी हस्थियों को मैकडोनाल्ड में ऑर्डर देते हुए दिखाया गया है। इस ट्वीट में कंपनी ने आज शाम 6:20 (ET) के बारे में लिखा है, जो CBS Sports के अनुसार, Super Bowl LVI के शुरू होने के आधिकारिक समय से 10 मिनट पहले है। इस टीज़र में अमेरिकी निर्माता, रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट (Kayne West) को भी दिखाया गया है।
Advertisement
 

DOGE के को-क्रिएटर बिली मार्कस (Billy Markus) ने अपने ट्विटर फॉलोअर्स से पूछा कि लोगों को क्यों लगा कि McDonald's DOGE को स्वीकार करने जा रहा है।

दरअसल में, McDonald's के इस ट्वीट में Dogecoin को लेकर किसी प्रकार का मैसेज नहीं छिपा था, लेकिन शायद Elon Musk का ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए 'पसीने की बूंद' वाले ईमोजी को शेयर करना, DOGE फैंस को इशारा प्रतीत हुआ। बता दें कि जनवरी के अंत में, मस्क ने ट्वीट किया था कि अगर मैकडॉनल्ड्स डॉजकॉइन को स्वीकार करता है, तो वे टीवी पर एक 'Happy Meal' (McDonald's द्वारा बेची जाने वाली कॉम्बो मील) खाएंगे। इस ट्वीट के तुरंत बाद भी इस पॉपुलर मीम-कॉइन में अचानक सर्ज देखा गया था।
Advertisement

यही कारण हो सकता है कि ट्वीट की इस सीरीज़ के वायरल होते ही डॉजकॉइन की कीमत अचानक बढ़ गई। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि रविवार के दौरान DOGE की कीमत में 5.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.