अमेरिका में Miami के मेयर को Bitcoin में ही मिल रही सैलरी

रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े मियामी के मेयर Suarez ने पिछले वर्ष अपनी सैलरी बिटकॉइन में लेने की घोषणा की थी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 मई 2022 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Suarez ने कहा कि TerraUSD में भारी गिरावट से उनका नजरिया नहीं बदला है
  • मियामी में टेक कंपनियों की बड़ी संख्या है
  • बिटकॉइन के प्राइस में हाल के महीनों में 40 प्रतिशत की गिरावट आई है

पिछले महीने मियामी में Bitcoin कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी

अमेरिका के बड़े शहरों में से एक मियामी के मेयर Francis Suarez ने कहा है कि बिटकॉइन में पिछले दो महीनों में लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद वह इसी क्रिप्टोकरेंसी में अपनी सैलरी ले रहे हैं। उन्होंने स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के एक इवेंट में बताया, "मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह मेरी एकमात्र सैलरी नहीं है। अगर किसी व्यक्ति के लिए इनकम का एकमात्र सोर्स सैलरी है तो उसका बिटकॉइन में सैलरी लेना एक अलग फैसला है।"

रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े Suarez ने पिछले वर्ष अपनी सैलरी बिटकॉइन में लेने की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े रिस्क और वोलैटिलिटी के बारे में भी लोगों को चेतावनी दी थी। मियामी को क्रिप्टोकरेंसी का हब बनाने की योजना रखने वाले Suarez ने कहा कि स्टेबलकॉइन TerraUSD में भारी गिरावट से मियामी में क्रिप्टो इंडस्ट्री को बढ़ावा देने का उनका नजरिया नहीं बदला है। उनका कहना था कि वह बिटकॉइन की यूटिलिटी पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। Suarez ने कहा कि लोगों को फ्रॉड से सुरक्षित करने और नुकसान से बचाने में अंतर है। उन्होंने टेक स्टॉक्स के तौर पर वोलैटिलिटी का उदाहरण दिया, जिनमें काफी उतार-चढ़ाव होता है। 

पिछले महीने मियामी में Bitcoin कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी बहुत सी फर्मों ने इस कॉन्फ्रेंस का इस्तेमाल नेटवर्क बढ़ाने, आइडिया पेश करने और क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़ी घोषणाओं के लिए किया था। मियामी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को डिवेलप करने की महत्वपूर्ण लोकेशंस में से एक के तौर पर अपनी साख मजबूत कर रहा है। 

पिछले वर्ष न्यूयॉर्क शहर और सिलिकॉन वैली ब्लॉकचेन स्टार्टअप्स की फंडिंग के लिहाज से अग्रणी थे और इन्होंने क्रमशः 6.5 अरब डॉलर और 3.9 अरब डॉलर जुटाए थे। क्रिप्टो एक्सचेंज FTX ने पिछले वर्ष मियामी में NBA एरिना के लिए अमेरिकन एयरलाइंस की जगह ब्रांडिंग के राइट्स खरीदे थे। Blockchain.com ने भी मियामी की Wynwood डिस्ट्रिक्ट में ऑफिस खोला है। इसी डिस्ट्रिक्ट में कुछ अन्य टेक फर्में और इनवेस्टर्स भी अपना कारोबार शुरू कर रहे हैं। Blockchain.com के को-फाउंडर और  CEO Peter Smith का कहना है कि Wynwood में टेक सेक्टर के लिए जरूरी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि Wynwood में सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क की तरह बड़ी संख्या में टेक कंपनियां मौजूद हैं। 
Advertisement


 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Blockchain, Miami, Bitcoin, America, Industry, New York, Startups, Funding

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.