मार्केट एक्सपर्ट Jim Cramer ने दी क्रिप्टोकरेंसीज से बड़ा नुकसान होने की चेतावनी

Cramer कुछ वर्ष पहले तक क्रिप्टोकरेंसीज के खिलाफ थे लेकिन लगभग दो वर्ष पहले उन्होंने पहली बार Bitcoin खरीदा था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 अगस्त 2022 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Cramer कुछ वर्ष पहले तक क्रिप्टोकरेंसीज के खिलाफ थे
  • पिछले महीने उन्होंने क्रिप्टो को सट्टेबाजी का आखिरी गढ़ बताया था
  • क्रिप्टो सेगमेंट में इस वर्ष भारी गिरावट हुई है

Cramer ने यह माना है कि क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर उनकी पहले की सोच गलत थी

लोकप्रिय टेलीविजन होस्ट और मार्केट एक्सपर्ट Jim Cramer का कहना है कि इनवेस्टर्स को क्रिप्टोकरेंसीज, नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) और स्पेशल पर्पज एक्विजिशन कंपनी (SPAC) से दूर रहना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि इन एसेट्स से इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही Cramer ने यह माना है कि क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर उनकी पहले की सोच गलत थी। 

Cramer ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें क्रिप्टो के फंडामेंटल्स पर सवाल उठाने चाहिए। हमें टेलीविजन स्क्रीन पर भी इस सेगमेंट को दिखाने की जरूरत नहीं होगी।" उन्होंने यह माना कि क्रिप्टोकरेंसीज वैल्यू के एक स्टोर के तौर पर प्रदर्शन करने में नाकाम रही हैं। Cramer कुछ वर्ष पहले तक क्रिप्टोकरेंसीज के खिलाफ थे लेकिन लगभग दो वर्ष पहले उन्होंने पहली बार Bitcoin खरीदा था। उन्होंने बताया कि इसका कारण इन्फ्लेशन को लेकर चिंता थी। Cramer ने इसे गोल्ड का एक अच्छा विकल्प भी बताया था। हालांकि, इस वर्ष क्रिप्टोकरेंसीज में भारी गिरावट के बाद से वह इस सेगमेंट को लेकर नाराज हैं। पिछले महीने उन्होंने क्रिप्टो को सट्टेबाजी का आखिरी गढ़ बताया था। उनका कहना था कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस सेगमेंट की कुर्बानी दे सकता है। 
Advertisement

इस सेगमेंट से जुड़े स्कैम्स में पिछले वर्ष की शुरुआत से इस वर्ष मार्च तक अमेरिका में क्रिप्टो इनवेस्टर्स को एक अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। सीनेट की बैंकिंग कमेटी के प्रमुख Sherrod Brown की ओर से हाल ही में एपल और गूगल को पत्र भेजकर उनके ऐप स्टोर और प्लेस्टोर पर उपलब्ध क्रिप्टो से जुड़े ऐप्स के साथ ही जाली ऐप्स से निपटने के तरीकों के बारे में बताने को कहा गया था। फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने भी चेतावनी दी थी कि जाली क्रिप्टो ऐप्स से इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान हो रहा है। पत्र में Brown ने कहा था, "सायबर अपराधियों ने फर्मों के लोगो, नाम और पहचान से जुड़ी अन्य जानकारी चुराकर जाली मोबाइल ऐप्स बनाए हैं। इस वजह से ऐप स्टोर्स के लिए सुरक्षा के उपाय करना जरूरी है।"

हाल ही में  हॉलीवुड के एक प्रोड्यूसर Ryan Felton के क्रिप्टो स्कैम करने का मामला हुआ था। Felton ने अपने बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए क्रिप्टो इनवेस्टर्स के साथ धोखाधड़ी की थी। कुछ बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स में शामिल रहे  Felton ने स्कैम से लगभग 25 लाख डॉलर हासिल करने की जानकारी दी है। यह स्कैम दो इनिशियल कॉइन ऑफरिंग (ICO) के जरिए किया गया था। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Inflation, Bitcoin, Investors, Market, Federal Reserve, America

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.