'Cryptocurrency में लगाया पैसा भविष्य में सरकार का होगा!' जानें इस दिग्गज ने और क्या कहा?

रोजर्स ने कहा कि इसे अपनाने के बढ़ते स्तर के साथ, केंद्रीकृत सरकारी संस्थान लोगों के पैसे के पीछे जाएंगे और उन्हें किसी तरह कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अगस्त 2022 18:47 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो व डिजिटल एसेट्स में निवेश में रुचि नहीं रखते Jim Rogers
  • उनका मानना ​​​​है कि क्रिप्टो किसी भी समय "सरकार का पैसा" बनने जा रही है
  • हेज फंड मैनेजर सेठ कलारमण भी क्रिप्टोकरेंसी की कर चुके हैं आलोचना

Microsoft के को-फाउंडर Bill Gates भी NFT जैसे क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स को जालसाजी कह चुके हैं

क्रिप्टोकरेंसी में युवाओं के साथ-साथ कई दिग्गज जबरदस्त दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हालांकि, अभी भी कुछ बड़े निवेशक ऐसे हैं, जो क्रिप्टोकरेंसी को खुद से दूर रखना बेहतर ऑप्शन समझ रहे हैं। ऐसे ही एक निवेशक जिम रोजर्स हैं, जो क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को पैसा बर्बाद करना मानते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि क्रिप्टो में निवेश भविष्य में सरकार का पैसा होगा। 

Bloomberg की सीनियर एशिया इकोनामी रिपोर्टर मिशेल जैमरिस्को (Michelle Jamrisko) के साथ अपने सबसे हालिया इंटरव्यू में,  जिम रोजर्स (Jim Rogers) ने रिटेल निवेशकों के बीच क्रिप्टोकरेंसी के बढ़ती दिलचस्पी के बावजूद क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल एसेट्स में निवेश नहीं करने के अपने कारणों को बताया। उनका मानना है कि भविष्य में क्रिप्टो में निवेश किया पैसा सरकार के अधीन होगा और इससे निवेशकों को फायदा नहीं होगा।
 

क्रिप्टो व डिजिटल एसेट्स में निवेश में रुचि न रखने को लेकर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए Soros Fund Management के को-फाउंडर ने कहा कि उनका मानना ​​​​है कि क्रिप्टोकरेंसी किसी समय "सरकार का पैसा" बनने जा रही है। रोजर्स ने कहा कि इसे अपनाने के बढ़ते स्तर के साथ, केंद्रीकृत सरकारी संस्थान लोगों के पैसे के पीछे जाएंगे और उन्हें किसी तरह कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे।

निवेशक ने कई CBDCs की अपकमिंग रिलीज के बारे में भी बात की, जो डिजिटल एसेट्स हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि क्रिप्टोकरेंसी, केंद्रीय बैंकों या अन्य केंद्रीकृत वित्तीय संस्थानों द्वारा जारी की गई हों, जिन्हें सरकार की आधिकारिक करेंसी के साथ समर्थित किया जाएगा। रोजर्स ने कि उनकी अपनी पत्नी और दोस्त क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं और कुछ ने कुछ मुनाफा भी कमाया है, जबकि अन्य ने अपना सब कुछ खो दिया है और उनका पोर्टफोलियो शून्य हो गया है।
Advertisement

रोजर्स पहले निवेशक नहीं है, जिन्होंने किसी वजह से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश नहीं करने का फैसला लिया है। हेज फंड मैनेजर सेठ कलारमण भी ऐसी ही एक हस्ती हैं, जो अरबपति होकर भी क्रिप्टो जैसे डिजिटल एसेट्स में विश्वास नहीं रखते हैं। हाल ही में सेठ कलारमण ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कहा था कि क्रिप्टो निवेश करने वाले लोग एक दिन बड़े घाटे में होंगे और आखिर में उन्हें अपने फैसले के लिए रोना पड़ेगा। बॉस्टन आधारित बॉपोस्ट ग्रुप (Baupost Group) के मालिक कलारमण बिटकॉइन या क्रिप्टोकरेंसी से ज्यादा सोने को निवेश को बेहतर विकल्प मानते हैं। वर्तमान में, इनके पास 1.2 बिलियन डॉलर (करीब 93.98 अरब रुपये) की एसेट है।
Advertisement

इससे पहले, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के को-फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) ने नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) जैसे क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स को जालसाजी करार दिया था। उनका कहना है कि ये 'बेवकूफ बनाने की थ्योरी' पर बेस्ड हैं। वहीं, बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) की एनुअल शेयरहोल्डर मीटिंग में लोकप्रिय अमेरिकी अरबपति निवेशक वॉरेन बफेट (Warren Buffet) ने कहा था कि Bitcoin में कई कमियां हैं और उन्हें क्रिप्टोकरेंसी में कोई वैल्यू नहीं दिखती है। उनका मानना है कि बिटकॉइन कुछ भी मूल्यवान उत्पादन नहीं करता है चाहे उसकी कीमत बढ़े या न बढ़े। उनके अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी एक निष्क्रिय एसेट है, और निवेशक इसे इस उम्मीद में खरीदते और रखते हैं कि लंबे समय में इसकी कीमत बढ़ेगी और उनकी अच्छी कमाई होगी।


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jim Rogers, Jim Rogers Commenting, Cryptocurrency
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.