टॉप 100 Ethereum व्हेल्स की SHIB होल्डिंग में हो रही बढ़ोतरी

पिछले कई महीनों से Ethereum व्हेल्स ने SHIB की खरीदारी बढ़ाई है। लगभग तीन महीने पहले SHIB की खरीदारी करने वाले व्हेल्स प्रॉफिट में हैं

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अगस्त 2022 17:24 IST
ख़ास बातें
  • इनके पोर्टफोलियो में SHIB की हिस्सेदारी लगभग 6 प्रतिशत है
  • इस मीम कॉइन ने $0.000014 का महत्वपूर्ण स्तर पार किया है
  • लगभग तीन महीने पहले SHIB की खरीदारी करने वाले व्हेल्स प्रॉफिट में हैं

अगर व्हेल्स के इसमें खरीदारी का ट्रेंड जारी रहता है तो इसके प्राइस को अच्छा सपोर्ट मिल सकता है

मीम कॉइन Shiba Inu में Ethereum व्हेल्स की दिलचस्पी बढ़ रही है। टॉप 100 Ethereum व्हेल्स की पोजिशंस से पता चलता है कि इनके पास लगभग 19 करोड़ डॉलर के SHIB टोकन हैं। इन व्हेल्स के पास स्टेबलकॉइन्स को छोड़कर यह सबसे बड़ी होल्डिंग है। इनके पोर्टफोलियो में SHIB की हिस्सेदारी लगभग 6 प्रतिशत की है। 

इसके अलावा 2,000 सबसे बड़े Ethereum व्हेल्स के पास लगभग 66 करोड़ डॉलर के SHIB हैं। SHIB में पिछले कुछ दिनों में लगभग 40 प्रतिशत की तेजी आने से यह होल्डिंग और बढ़ सकती है। पिछले कई महीनों से Ethereum व्हेल्स ने SHIB की खरीदारी बढ़ाई है। लगभग तीन महीने पहले SHIB की खरीदारी करने वाले व्हेल्स प्रॉफिट में हैं। इस मीम कॉइन ने $0.000014 का महत्वपूर्ण स्तर पार किया है और इसके लिए अगला टारगेट $0.00002 का प्राइस है। अगर व्हेल्स के इसमें खरीदारी का ट्रेंड जारी रहता है तो इसके प्राइस को अच्छा सपोर्ट मिल सकता है। 
Advertisement

Shiba Inu की टीम ने इससे जुड़ी गेम Shiba Eternity को पेश किया है। इसके साथ ही इस टोकन को लेकर Ethereum व्हेल्स की दिलचस्पी बढ़ गई है। WhaleStats के डेटा से पता चलता है कि इसके बड़े होल्डर्स के लिए SHIB सबसे अधिक इस्तेमाल वाले स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स में शामिल है। Shiba Inu के बारे में कोई नई जानकारी आने पर Ethereum व्हेल्स की ओर से इसकी खरीदारी में तेजी आती है। SHIB को बहुत से रिटेलर्स पेमेंट के विकल्प के तौर पर भी स्वीकार कर रहे हैं। इस मीम कॉइन के लेयर 2 सॉल्यूशन Shibarium से भी इसकी ट्रेडिंग बढ़ी है।

इस मीम कॉइन के Metaverse पर एक लाख से अधिक वर्चुअल प्लॉट्स की बिक्री की गई है। इनमें से कुछ प्लॉट्स का इस्तेमाल रोड, ग्राउंड और अन्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए होगा। इन मेटावर्स प्लॉट्स का प्राइस 0.2 से 1 ETH के बीच रखा गया था। शुरुआत में 36,431 प्लॉट्स अनलॉक किए गए थे। प्राइस के लिहाज से इन प्लॉट्स को चार कैटगेरी - Silver Fur, Gold Tail, Platinum Paw और Diamond Teeth में बांटा गया है। इसकी टीम ने लैंड प्राइसिंग टोकन के तौर पर न्यूट्रल क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने का फैसला किया था। इससे Shiba से जुड़े टोकन्स, SHIB, LEASH और BONE में गिरावट का रिस्क नहीं होगा। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Market, stablecoins, whales, SHIB, Holding, Ethereum, game

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  2. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  9. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  10. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.