Kraken को मिला Abu Dhabi में वर्चुअल एसेट एक्सचेंज चलाने का लाइसेंस

पिछले महीने की शुरुआत में UAE के प्रधानमंत्री Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum ने वर्चुअल एसेट्स के लिए एक बिल पर हस्ताक्षर कर कानून बनाया था

Kraken को मिला Abu Dhabi में वर्चुअल एसेट एक्सचेंज चलाने का लाइसेंस

UAE इस सेगमेंट को रेगुलेशन के जरिए आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है

ख़ास बातें
  • UAE का मुख्य बिजनेस हब दुबई भी क्रिप्टो फर्मों को आकर्षित कर रहा है
  • Kraken फुल फाइनेंस लाइसेंस हासिल करने वाला UAE में पहला एक्सचेंज है
  • Binance के पास UAE के तीन रीजंस में सर्विसेज देने के लिए लाइसेंस है
विज्ञापन
अबु धाबी ग्लोबल मार्केट (ADGM) ने बताया है कि उसने Kraken Group को फाइनेंशियल फ्री जोन में एक वर्चुअल एसेट एक्सचेंज चलाने का लाइसेंस दिया है। ADGM ने बताया कि Kraken संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फुल फाइनेंस लाइसेंस हासिल करने वाला पहला वर्चुअल एसेट्स एक्सचेंज है। Kraken का लक्ष्य UAE की करेंसी दिरहम में रेगुलेटेड फंडिंग, ट्रेडिंग और कस्टोडियल सर्विसेज के जरिए वर्चुअल एसेट्स का एक्सेस उपलब्ध कराना है। 

Kraken Group की शुरुआत 11 वर्ष पहले हुई थी। इसके पास लगभग 60 देशों में 90 लाख से अधिक कस्टमर्स हैं। UAE का मुख्य बिजनेस हब दुबई भी क्रिप्टोकरेंसी फर्मों को आकर्षित कर रहा है। पिछले महीने की शुरुआत में UAE के प्रधानमंत्री Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum ने वर्चुअल एसेट्स के लिए एक बिल पर हस्ताक्षर कर कानून बनाया था। इसके साथ ही क्रिप्टो सेगमेंट पर नियंत्रण के लिए वर्चुअल एसेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ( VARA) बनाई गई थी। नए कानून का उल्लंघन करने वालों को सजा देने का अधिकार भी VARA के पास है। यह उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के अलावा और उनके कारोबार को बंद कर सकती है। बहुत से देशों के क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर आशंका जताने के बावजूद UAE इस सेगमेंट को रेगुलेशन के जरिए आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। 

कानून के तहत, दुबई के निवासियों को क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज में शामिल होने से पहले  VARA के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा क्रिप्टो एक्सचेंज जैसे वर्चुअल एसेट्स से जुड़े कारोबारों को भी VARA को डिटेल्स देनी होंगी। दुबई में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े कानून को लागू करने का उद्देश्य इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स को लागू करना और इस इंडस्ट्री को बढ़ाना है। इससे क्रिप्टो इनवेस्टर्स के लिए सुरक्षा और पारदर्शिता को भी पक्का किया जाएगा।

इस महीने की शुरुआत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance को भी अबु धाबी में क्रिप्टोकरेंसीज सहित डिजिटल एसेट्स के ब्रोकर और डीलर के तौर पर ऑपरेट करने के लिए जरूरी अप्रूवल मिला था। Binance के पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तीन रीजंस में सर्विसेज देने के लिए लाइसेंस मौजूद है। अन्य रीजंस में दुबई और बहरीन हैं। Binance इसके साथ ही दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (DWTC) में एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी हब बनाने में भी मदद करेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, UAE, Kraken, Licence, Trading, Binance, Dubai
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »