ब्लॉकचेन कंपनियों को इटली सरकार देगी 364 करोड़ रुपये की सब्सिडी

नई पॉलिसी से इंडस्ट्रीज की रिसर्च और इनोवेशन क्षमता मजबूत होगी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 8 जुलाई 2022 08:42 IST
ख़ास बातें
  • मई में Binance ने इटली में खोली थी अपनी ब्रांच
  • सरकार इनोवेशन के लिए इंडस्ट्रीज को कर रही सपोर्ट
  • यूरोपीय संघ की संसद के नियम डाल सकते हैं अड़चन

इटली का आर्थिक मंत्रालय ब्लॉकचेन, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस कंपनियों को दे रहा बढ़ावा

ब्लॉकचेन (Blockchain), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (Internet of Things (IoT), आर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस (AI) संबंधित प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट के लिए इटली का आर्थिक विकास मंत्रालयल 4.6 करोड़ डॉलर (लगभग 364 करोड़ रुपये) की सब्सिडी योजना लाने जा रहा है। इसकी शुरुआत सितंबर के मध्य या अंत तक हो जाएगी। इस नई पॉलिसी से इंडस्ट्रीज की रिसर्च और इनोवेशन क्षमता मजबूत होगी। आर्थिक विकास मंत्री जियानकार्लो जियोर्जेट्टी ने कहा, "निरंतर मुकाबले की चुनौती निरंतर इनोवेशन मांगती है।" दिसंबर 2021 में इसके लिए एक हुक्मनामा जारी किया गया था जिसमें फंड को इस्तेमाल करने का मापदंड दिया गया। उसके बाद जून 2022 में एक और हुक्मनामा जारी किया गया जिसमें मंत्रालय ने इसके लिए नियम शर्तें निर्धारित कीं। 

एक प्रेस रिलीज में आर्थिक विकास मंत्री जियानकार्लो जियोर्जेट्टी ने कहा, "हम इंटरकनेक्टेड, सेफ और फास्ट मैनेजमेंट मॉडल के जरिए प्रोडक्शन सिस्टम के माडर्नाइजेशन को प्रोत्साहित करते हैं और इसके लिए अत्याधुनिक तकनीकों में कंपनियों के निवेश का समर्थन करते हैं। मुकाबले में बने रहने के लिए मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री का लगातार इनोवेशन और नई तकनीकों की क्षमता का इस्तेमाल करना जरूरी है।"

जून 2022 में सब्मिट किए गए हुक्मनामे के अनुसार, इंडस्ट्री और मैन्युफैक्चरिंग, टूरिज्म, हेल्थ, एनवायरमेंट और ऐरोस्पेस के IoT, AI या ब्लॉकचेन में फंड का इस्तेमाल करने हेतु सब्सिडी के लिए किसी भी साइज की कंपनी द्वारा आवेदन दिया जा सकता है। 

मई में, इटली में क्रिप्टो सर्विस प्रोवाइडर्स को रेगुलेटरी अप्रूवल देने वाली बॉडी Agenti e Mediatori (OAM) ने सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज्स में से एक Binance को इटली में इसकी ब्रांच खोलने के लिए हरी झंडी दी थी। 
Advertisement

यहां पर ध्यान देने लायक एक और बात है कि, यूरोपियन यूनियन का मेंबर होने के नाते इटली यूरोपीय संघ की संसद के हाल ही के नियमों से प्रभावित हो सकता है, जिसमें संसद ने क्रिप्टोकरेंसी जारी करने वालों और सर्विस प्रोवाइडर्स को अपने अधिकार क्षेत्र में लाने की बात कही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Blockchain, IoT, AI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.