मीम कॉइन Shiba Inu के प्राइस में तेजी की उम्मीद कर रहे इनवेस्टर्स

पूर्व अमेरिकी राजनेता और क्रिप्टो फर्म PAC Protocol के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर David Gokhshtein ने Shiba Inu के 0.01 डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद जताई है

मीम कॉइन Shiba Inu के प्राइस में तेजी की उम्मीद कर रहे इनवेस्टर्स

इस मीम कॉइन में पिछले कुछ दिनों में लगभग 40 प्रतिशत की तेजी आई है

ख़ास बातें
  • Shiba Inu की टीम ने इससे जुड़ी गेम Shiba Eternity को पेश किया है
  • इस टोकन को लेकर Ethereum व्हेल्स की दिलचस्पी बढ़ गई है
  • इस मीम कॉइन के लेयर 2 सॉल्यूशन Shibarium से भी ट्रेडिंग बढ़ी है
विज्ञापन
लोकप्रिय कॉइन मीम कॉइन्स में शामिल Shiba Inu में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है। पूर्व अमेरिकी राजनेता और क्रिप्टो फर्म PAC Protocol के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर David Gokhshtein ने Shiba Inu के 0.01 डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद जताई है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "मुझे SHIB से एक मदद चाहिए कि यह 0.01 डॉलर पर पहुंच जाए।" Gokhshtein ने हाल ही में एक ट्वीट में कहा था कि SHIB एक बड़े मूवमेंट के लिए तैयार दिख रहा है। इस मीम कॉइन में पिछले कुछ दिनों में लगभग 40 प्रतिशत की तेजी आई है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से इस दूसरे सबसे मीम कॉइन को लेकर Gokhshtein काफी उत्साहित हैं। इसके समर्थन में वे ट्वीट करते रहते हैं। हालांकि, अप्रैल में किए गए ट्वीट में उनका कहना था कि यह 0.001 डॉलर पर पहुंच सकता है लेकिन 1 डॉलर पर नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि बहुत से लोग इस मीम कॉइन के जरिए Bitcoin और Ethreum की ओर बढ़ेंगे। 

Shiba Inu की टीम ने इससे जुड़ी गेम Shiba Eternity को पेश किया है। इसके साथ ही इस टोकन को लेकर Ethereum व्हेल्स की दिलचस्पी बढ़ गई है। WhaleStats के डेटा से पता चलता है कि इसके बड़े होल्डर्स के लिए SHIB सबसे अधिक इस्तेमाल वाले स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स में शामिल है। Shiba Inu के बारे में कोई नई जानकारी आने पर Ethereum व्हेल्स की ओर से इसकी खरीदारी में तेजी आती है। इस मीम कॉइन को बहुत से रिटेलर्स पेमेंट के विकल्प के तौर पर भी स्वीकार कर रहे हैं। इस मीम कॉइन के लेयर 2 सॉल्यूशन Shibarium से भी इसकी ट्रेडिंग बढ़ी है।

इस मीम कॉइन के Metaverse पर एक लाख से अधिक वर्चुअल प्लॉट्स की बिक्री की गई है। इनमें से कुछ प्लॉट्स का इस्तेमाल रोड, ग्राउंड और अन्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए होगा। इन मेटावर्स प्लॉट्स का प्राइस 0.2 से 1 ETH के बीच रखा गया था। शुरुआत में 36,431 प्लॉट्स अनलॉक किए गए थे। प्राइस के लिहाज से इन प्लॉट्स को चार कैटगेरी - Silver Fur, Gold Tail, Platinum Paw और Diamond Teeth में बांटा गया था। इसकी टीम ने लैंड प्राइसिंग टोकन के तौर पर न्यूट्रल क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने का भी फैसला किया था।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Price, whales, game, Investors, Ethereum, America
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »