कल्चरल फेस्ट में IIT Delhi ने Binance के साथ मिलकर बांटे NFT टिकट और सर्टिफिकेशन

भारतीय संस्थान और बाइनेंस के बीच इस भागीदारी का उद्देश्य ब्लॉकचेन के विभिन्न इस्तेमालों के बारे में लोगों को शिक्षित करना और उनके बीच जागरूकता बढ़ाना था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2022 14:52 IST
ख़ास बातें
  • यह इवेंट 24 से 26 अप्रैल के बीच आयोजित किया गया था
  • ब्लॉकचेन के इस्तेमालों के बारे में लोगों को शिक्षित करना था उद्देश्य
  • Cryptocon (एक क्रिप्टो ट्रेडिंग प्रतियोगिता) और NFTart प्रतियोगिता भी हुई

IIT फेस्ट 24 से 26 अप्रैल के बीच आयोजित किया गया था

Photo Credit: Binance

अपने तीन दिवसीय कल्चरल फेस्ट 'Rendezvous' के दौरान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) टिकट और प्रूफ ऑफ अटेंडेंस (PoAP) बांटने के लिए लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज और ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म Binance के साथ भागीदारी की थी। यह इवेंट 24 से 26 अप्रैल के बीच आयोजित किया गया था। ये एनएफटी टिकट कॉन्सर्ट नाइट के दौरान मौजूद लोगों को बांटे गए। 

भारतीय संस्थान और बाइनेंस के बीच इस भागीदारी का उद्देश्य ब्लॉकचेन के विभिन्न इस्तेमालों के बारे में लोगों को शिक्षित करना और उनके बीच जागरूकता बढ़ाना था। इसके लिए एनएफटी टिकट, एनएफटी प्रमाण पत्र, फैन्स टोकन और पीओएपी का सहारा लिया गया।
Advertisement

Binance में APAC के प्रमुख लियोन फूंग (Leon Foong) ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, (अनुवादित) "हम आईआईटी दिल्ली के साथ Rendezvous के लिए साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं, जहां पूरे देश के सबसे प्रतिभाशाली टेक छात्रों को एक साथ लाया जाता है। हम वेब3, ब्लॉकचेन और क्रिप्टो में Rendezvous के उपस्थित लोगों को प्रेरित करने और शिक्षित करने के लिए बाइनेंस के बुनियादी ढांचे और मंच का लाभ उठाकर खुश हैं।"

Binance ने इस दौरान कुछ क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचैन-संबंधित प्रतियोगिताओं को भी प्रायोजित किया, जिनमें Cryptocon (एक क्रिप्टो ट्रेडिंग प्रतियोगिता) और NFTart प्रतियोगिता शामिल थी।
Advertisement

Rendezvous के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में, Binance 1 मई को फेस्ट के हिस्से के रूप में 'क्रिप्टो फॉर ऑल' नाम का एक वेबिनार भी आयोजित करेगा। एक्सचेंज इस वेबिनार का इस्तेमाल क्रिप्टो और ब्लॉकचेन को लेकर निवेशकों की समझ बढ़ाने के साथ-साथ सभी सफल प्रतिभागियों को Binance NFT कंप्लीशन सर्टिफिकेशन भी देगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IIT, IIT Delhi, IIT fests, Binance

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.