क्रिप्टो फ्रॉड में हैदराबाद के डॉक्टर को हुआ 11 करोड़ रुपये का नुकसान

इस तरह के फ्रॉड के मामलों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने उपाय भी किए हैं। हाल ही में टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने विदेशी हैकर्स के कम से कम 17,000 वॉट्सऐप एकाउंट्स को ब्लॉक किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2024 17:48 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े फ्रॉड के मामले बढ़े हैं
  • फ्रॉड के अधिकतर मामलों में सोशल मीडिया के जरिए शिकार को फंसाया जाता है
  • केंद्र सरकार ने इस समस्या पर लगाम लगाने के लिए उपाय किए हैं

इस तरह के फ्रॉड के मामलों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने उपाय भी किए हैं

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेडिंग करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही इस सेगमेंट में फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं। तेलंगाना में हैदराबाद के एक डॉक्टर से क्रिप्टो से जुड़े जालसाजी के एक मामले में 11 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में जाली फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया गया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि तेलंगाना के सायबर सिक्योरिटी ब्यूरो ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। लगभग चार महीने पहले हैदराबाद के डॉक्टर समीर आजाद महेन्द्रा को एक व्यक्ति ने क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी दी थी। इस व्यक्ति ने फॉरेक्स ट्रेडिंग फर्म Webull का प्रतिनिधि होने का दावा किया था। इस व्यक्ति ने समीर को इस फर्म के जरिए ट्रेड करने की सलाह दी थी। उन्हें नकदी को क्रिप्टोकरेंसी USDT में तब्दील करने के लिए कहा गया था। शुरुआत में समीर को ट्रेडिंग करने पर काफी रिटर्न दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने बताए गए एकाउंट्स में बड़ी रकम ट्रांसफर करनी शुरू कर दी। 

इसके बाद जब समीर ने अपने फंड को विड्रॉ करने का प्रयास किया तो उन्हें बताया गया कि इसके लिए उन्हें नॉन-रेजिडेंट्स के लिए अमेरिका के रूल के तहत लगभग 3.7 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स जमा करना होगा। एडवांस टैक्स के तौर पर भुगतान करने के बाद उन्हें रकम ट्रांसफर करने के लिए मनी-लॉन्ड्रिंग रेगुलेशंस का हवाला देकर एक अन्य टैक्स चुकाने के लिए कहा गया। इसके बाद में पूछने पर जालसाज उन्हें गुमराह करने लगे। जालसाजी का शक होने पर समीर ने सायबर क्राइम पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। समीर ने बताया कि जालसाजों की ओर से उपलब्ध कराए गए एकाउंट्स में उन्होंने 11 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर किए हैं। 

इस तरह के फ्रॉड के मामलों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने उपाय भी किए हैं। इसी कड़ी में हाल ही में इंडियन सायबरक्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) और टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने विदेशी हैकर्स के कम से कम 17,000 वॉट्सऐप एकाउंट्स को ब्लॉक किया था। दश में सायबर फाइनेंशियल फ्रॉड्स का लगभग 45 प्रतिशत दक्षिण पूर्व एशिया से होता है। ये अपराध अधिक जटिल और बड़े हो गए हैं। इससे पीड़ितों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। ये हैकर्स जिस इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते हैं उसे नष्ट करने के लिए I4C की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.