Guardianlink लॉन्च करेगी पहली प्ले-टु-अर्न NFT गेम

Guardianlink की जल्द ही गेम लॉन्च करने की तैयारी है और इसके जरिए क्रिकेट की एक नई तस्वीर पेश करने का वादा किया गया है

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 23 मार्च 2022 21:19 IST
ख़ास बातें
  • इसके जरिए क्रिकेट की एक नई तस्वीर पेश करने का वादा किया गया है
  • इस फर्म की शुरुआत 2016 में हुई थी
  • इसने कुछ सेलेब्रिटीज के सफल NFT प्रोजेक्ट्स के लिए काम किया है

इसमें यूजर्स खुद के NFT बनाने और स्टेडियम को डिजाइन करने जैसी एक्टिविटीज कर सकेंगे

क्रिप्टोकरेंसीज के साथ ही कुछ अन्य सेगमेंट के लिए भी संभावनाएं बढ़ रही हैं। इनमें नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) भी शामिल है और इसमें बहुत सी फर्में इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के साथ कारोबार शुरू कर रही हैं। इस टेक्नोलॉजी का सबसे अधिक फायदा गेमिंग इंडस्ट्री को मिला है, जो यूजर्स को एक बेहतर एक्सपीरिएंस देने के लिए इसका इस्तेमाल कर रही है। NFT टेक्नोलॉजी नेटवर्क Guardianlink ने भी NFT गेमिंग में उतरने की घोषणा की है। 

चेन्नई की यह फर्म पहली प्ले-टु-अर्न क्रिकेट गेम लॉन्च करेगी। इसकी वेबसाइट पर बताया गया है, "Web 3 में क्रिप्टो का सबसे बड़ा मेटावर्स बनाने की तैयारी है।" इसमें एक यूजर खुद के NFT बनाने और स्टेडियम को डिजाइन करने जैसी एक्टिविटीज कर सकेगा। Guardianlink की जल्द ही गेम लॉन्च करने की तैयारी है और इसके जरिए क्रिकेट की एक नई तस्वीर पेश करने का वादा किया गया है। 
Advertisement

NFT एक डिजिटल एसेट होता है जो वास्तविक दुनिया की चीजों या उनके हिस्सों को रिप्रेजेंट करता है। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। क्रिकेट अधिक पसंद किए जाने वाले खेलों में शामिल होने के कारण Guardianlink का गेमिंग इंडस्ट्री में कदम रखना हैरान नहीं करता। इस फर्म की शुरुआत 2016 में हुई थी और इसने अपना NFT मार्केटप्लेस फ्रेमवर्क दो वर्ष पहले लॉन्च किया था। यह दुनिया भर में 40 से अधिक NFT मार्केटप्लेस को सपोर्ट देती है। यह आर्टिस्ट्स, गेमर्स और सेलेब्रिटीज के लिए कस्टमाइज किए जा सकने वाले लॉन्च पैड की पेशकश करती है। इसने कुछ सेलेब्रिटीज के सफल NFT प्रोजेक्ट्स के लिए काम किया है।

Guardianlink ने हाल ही में कलारी कैपिटल की अगुवाई वाले फंडिंग राउंड में 1.2 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट हासिल किया था। इस फंड का इस्तेमाल बिजनेस बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इसके पास सिंगापुर और जापान में पहले से ऑफिस हैं। कुछ ग्लोबल कंपनियां भी NFT सेगमेंट में उतर रही हैं। इनमें अमेरिकन एक्सप्रेस भी शामिल है। इसने मेटावर्स और NFT सेगमेंट्स में उतरने के लिए सात ट्रेडमार्क का आवेदन दिया है। आवेदन में अमेरिकन एक्सप्रेस का लोगो शामिल है जिससे संकेत मिल रहा है कि इसे भी वर्चुअल तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। यह अमेरिकन एक्सप्रेस का Web 3 में संभावनाओं को तलाशने का कदम है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Gaming, Bitcoin, NFT, Funding, Metaverse, Projects
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  2. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  3. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  4. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  5. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  6. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  7. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  8. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  9. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  10. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.