Google पर 'Crypto' से ज्यादा सर्च हुआ 'NFT', लेकिन क्या होते हैं नॉन-फंजिबल टोकन?

OpenSea एक NFT मार्केटप्लेस है, जो नॉन-फंजिबल टोकन्स की ग्लोबल सेल के एक बड़े हिस्से को कंट्रोल करता है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2021 16:54 IST
ख़ास बातें
  • NFT को इस साल Google पर Crypto से ज्यादा किया गया सर्च
  • NFT मार्केटप्लेस OpenSea के डेटा से मिली जानकारी
  • यूनिक डिज़िटल एसेट्स या कलेक्टिबल्स होते हैं Non-fungible tokens (NFT)

Non-fungible tokens (NFT) यूनिक डिज़िटल एसेट्स या कलेक्टिबल्स होते हैं

नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में इस साल सबसे ज्यादा चर्चा का पात्र रहा। यह इस कदर चर्चा में रहा कि Google Trends के डाटा के अनुसार, सर्च के मामले में 'NFT' ने 'Crypto' को पछाड़ दिया। आसान भाषा में कहे, तो इस साल Crypto शब्द से ज्यादा लोगों ने गूगल पर NFT शब्द को सर्च किया। यह आंकड़ा ग्लोबल है, जिसका मतलब है कि NFT चुनिंदा देशों में नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर चर्चा का विषय रहा। यूं तो क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ हफ्तों में ट्रेडिंग में गिरावट देखने को मिली, लेकिन OpenSea जैसे मार्केट में एनएफटी की बिक्री तेज़ी से बढ़ी है।

OpenSea एक NFT मार्केटप्लेस है, जो नॉन-फंजिबल टोकन्स की ग्लोबल सेल के एक बड़े हिस्से को कंट्रोल करता है। नवंबर में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, 2020 की तुलना में OpenSea की बिक्री में 14,500 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो 10 बिलियन डॉलर (लगभग 75,176.91 करोड़ रुपये) से अधिक है। खबर को सबसे पहले CoinTelegraph द्वारा रिपोर्ट किया गया था।

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि Non-fungible tokens (NFT) यूनिक डिज़िटल एसेट्स या कलेक्टिबल्स हैं, जो ब्लॉकचेन का उपयोग करके बनाए जाते हैं। हर एक एनएफटी का अपना यूनिक आइडेंटिफायर और मेटाडेटा होता है, जो इसे दूसरों से अलग करता है। प्रत्येक एनएफटी को ब्लॉकचैन के जरिए क्रिप्टोग्राफिक रूप से प्रमाणित किया जाता है।

अब जिस तरह एक दुर्लभ रत्न की तुलना किसी अन्य दुर्लभ रत्न से नहीं की जा सकती है, उसी तरह एनएफटी की वैल्यू भी अक्सर नीलामियों के जरिए या खुद क्रिएटर्स द्वारा फिक्स होती है। एनएफटी सिंपल "डिज़िटल एसेट" से काफी अलग हैं। यह कई कैटेगरी में आती हैं, जैसे कि आर्टवर्क, म्यूज़ित, फोटोग्राफी, वीआर पीस, आदि।
Advertisement

एनएफटी की मांग में ये जबरदस्त बढ़ोतरी होनी ही थी, क्योंकि Nike और Adidas जैसे बड़े ब्रांड मेटावर्स एनएफटी में प्रवेश कर रहे हैं। स्नूप डॉग (Snoop Dog), ग्रिम्स (Grimes), स्टीव ओकी (Steve Aoki), मिला कुनिस (Mila Kunis), और मेलानिया ट्रम्प (Melania Trump) जैसी हस्तियां भी खुद के NFT कलेक्शन पब्लिक के लिए पेश कर चुके हैं। इतना ही नहीं, एनएफटी पर आधारित गेम्स जैसे कि एक्सी इन्फिनिटी (Axie Infinity) और सोरारे (Sorare) भी इसमें शामिल हैं, जो प्लेयर्स को क्रिप्टो और एनएफटी के बारे में समझा रहे हैं। निश्चित तौर पर, NFT की पॉपुलेरिटी बढ़ने के पीछे ये सभी कारक हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , NFT, NFT Auction, what is NFT, Non fungible tokens
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.