Emirates की Bitcoin में पेमेंट का ऑप्शन देने की योजना

इससे पहले एयरलाइन ने डिजिटल कलेक्टिबल्स लॉन्च करने में दिलचस्पी दिखाई थी। इसके साथ ही यात्रियों के लिए मेटावर्स एक्सपीरिएंस को बढ़ाने की भी घोषणा की गई थी

Emirates की Bitcoin में पेमेंट का ऑप्शन देने की योजना

इसके साथ ही यह एक NFT ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म भी शुरू करेगी

ख़ास बातें
  • पिछले महीने Emirates ने NFT और मेटावर्स प्रोजेक्ट्स की घोषणा की थी
  • एयरलाइन के यात्रियों के लिए मेटावर्स एक्सपीरिएंस को भी बढ़ाया जाएगा
  • दुबई के एक स्कूल ने भी बिटकॉइन में फीस लेने की शुरुआत की है
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एयरलाइन Emirates की बिटकॉइन में पेमेंट का ऑप्शन जोड़ने की योजना है। इसके साथ ही यह एक नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म भी शुरू करेगी। इससे पहले एयरलाइन ने डिजिटल कलेक्टिबल्स लॉन्च करने में दिलचस्पी दिखाई थी। इसके साथ ही यात्रियों के लिए मेटावर्स एक्सपीरिएंस को बढ़ाने की भी घोषणा की गई थी। 

Emirates के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर Adel Ahmed Al Redha ने बिटकॉइन से जुड़ी योजना की जानकारी इंटरनेशनल ट्रैवल शो, अरेबियन ट्रैवल मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम में दी। Arab News की रिपोर्ट के अनुसार, Al Redha ने कस्टमर्स की जरूरतों की निगरानी करने वाले एप्लिकेशंस बनाने में मदद के लिए एंप्लॉयीज की हायरिंग का भी संकेत दिया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि बिटकॉइन में पेमेंट सर्विस को कब तक शुरू किया जा सकता है। उन्होंने मेटावर्स के बारे में कहा, "मेटावर्स के साथ पूरी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा सकता है, चाहे ट्रेनिंग हो या वेबसाइट पर सेल्स या पूरा एक्सपीरिएंस। इसे इंटरएक्टिव बनाना महत्वपूर्ण है।" पिछले महीने Emirates ने NFT और मेटावर्स प्रोजेक्ट्स की घोषणा की थी। इन्हें आगामी महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। 

दुबई के एक स्कूल ने ट्यूशन फीस का भुगतान Bitcoin और Ether में लेने की शुरुआत की है। यह मिडल ईस्ट में ऐसा करने वाला पहला स्कूल होगा। Citizens School ने यह फैसला दुबई में हाल ही में वर्चुअल एसेट्स को रेगुलेट करने वाले कानून के लागू होने के बाद किया है। इसके लिए क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट्स को प्रोसेस करने वाले एक डिजिटल करेंसी प्लेटफॉर्म के साथ टाई-अप किया गया है। UAE के प्रधानमंत्री Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum ने मार्च में वर्चुअल एसेट्स के लिए एक बिल पर हस्ताक्षर कर कानून बनाया था। इसके साथ ही क्रिप्टो सेगमेंट पर नियंत्रण के लिए वर्चुअल एसेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ( VARA) भी बनाई गई थी।

पिछले महीने क्रिप्टो पेमेंट ऐप Strike ने Lightning Network के जरिए मर्चेंट्स को बिटकॉइन में पेमेंट्स लेने में मदद के लिए ई-कॉमर्स कंपनी Shopify और ऑल्टरनेटिव पेमेंट प्रोवाइडर Blackhawk Network के साथ पार्टनरशिप की है। इसकी घोषणा Strike के CEO Jack Mallers ने अमेरिका के मियामी में Bitcoin कॉन्फ्रेंस के दौरान की थी। Lightning Network लेयर-2 पेमेंट और कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल है जिसे बिटकॉइन ब्लॉकचेन पर बनाया गया है। इससे ट्रांजैक्शंस को ऑफ-चेन प्रोसेस किया जा सकता है। पेमेंट प्रोसेस को आसान बनाने के लिए Strike ने प्वाइंट-ऑफ-सेल (PoS) सप्लायर NCR को अपने साथ जोड़ा है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, UAE, Emirates, Payment, Metaverse, Trading, Fees, NFT, Regulate, Law
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »