Web3 में बढ़ रही इनिशियल गेम ऑफरिंग वाली फर्में

IGO के साथ इनवेस्टर्स को आकर्षित करने और प्रोजेक्ट्स को लेकर कुछ हलचल बनाने की भी कोशिश की जाती है

Web3 में बढ़ रही इनिशियल गेम ऑफरिंग वाली फर्में

IGO से गेमिंग प्रोजेक्ट्स में शुरुआती दौर में इनवेस्ट करने का मौका मिलता है

ख़ास बातें
  • IGO में इनवेस्ट करने के लिए लॉन्चपैड टोकन्स खरीदने की जरूरत हो सकती है
  • इससे IGO में एलोकेशन की गारंटी मिलती है
  • Seedify, Gamestarter और EnjinStarter ऐसे कुछ लोकप्रिय लॉन्चपैड हैं
विज्ञापन
नई टेक्नोलॉजी से जुड़े सेगमेंट्स में फर्में एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। क्रिप्टो इनवेस्टर्स ऐसे वर्चुअल एसेट्स की खोज में रहते हैं जिनका प्राइस कम है और उनसे अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। मेटावर्स, NFT और Web3 सेगमेंट्स में गेम्स बनाने वाली फर्में इनवेस्टर्स के लिए इस तरह के प्रोजेक्ट्स ला रही हैं। ये फर्में इनिशियल गेम ऑफरिंग (IGO) के साथ इनवेस्टर्स को आकर्षित करने और प्रोजेक्ट्स को लेकर कुछ हलचल बनाने की भी कोशिश करती हैं।

IGO से ऐसे गेमिंग प्रोजेक्ट्स में शुरुआती दौर में इनवेस्ट करने का मौका मिलता है जिनमें लॉन्च के बाद अधिक रिटर्न देने की संभावना होती है। गेम डिवेलपर्स अक्सर गेम से जुड़े क्रिप्टो टोकन्स और डिजिटल कलेक्टिबल्स को IGO के तौर पर प्रस्तुत कर अपने प्रोजेक्ट्स के लिए फंड जुटाते हैं। इनमें बायर्स को मिस्ट्री बॉक्स और वैपन्स जैसी गेम की एक्सेसरीज को पहले लेने का मौका भी मिलता है। IGO में इनवेस्ट करने के लिए लॉन्चपैड टोकन्स को खरीदने की जरूरत हो सकती है। इससे IGO में एलोकेशन की गारंटी मिलती है। Seedify, Gamestarter और EnjinStarter ऐसे कुछ लोकप्रिय लॉन्चपैड हैं। 

हाल के महीनों में Evermore Knights और STEPN ने IGO लॉन्च किए हैं। Axie Infinity, Sorare और Evolution Land जैसी प्ले-टु-अर्न गेम्स को GameFi कैटेगरी में रखा जाता है। GameFi में बढ़ोतरी के साथ लोग गेम के लॉन्च होने से पहले गेम से जुड़े NFT या टोकन्स खरीदने में दिलचस्पी लेते हैं।

Binance Labs ने अपने Web3 से जुड़े फंड के लिए पिछले महीने लगभग 50 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट हासिल किया है। इनवेस्टमेंट करने वालों में DST Global Partners और Breyer Capital शामिल हैं। इस फंड से क्रिप्टो और Web3 स्टार्टअप्स की मदद की जाएगी। Binance Labs को चलाने वाली Binance Global दुनिया के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक की मालिक है। इसकी योजना अब Web3 से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने की है। इनमें क्रिप्टोकरेंसीज, नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) और मेटावर्स पर काम करने वाले प्रोजेक्ट्स होंगे। लगभग चार वर्ष पहले शुरू की गई Binance Labs ने इससे पहले कई Web3 प्रोजेक्ट्स को फंड दिया है। इसके पोर्टफोलियो में Audius, Elrond, Polygon और Injective जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। हाल के महीनों में Binance US को दुबई और फ्रांस सहित कई देशों में बिजनेस शुरू करने के लिए लाइसेंस मिला है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Web3, NFT, Gaming, IGO, Market, Binance, Investment, Technology

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »