बैंकों के लिए क्रिप्टो सर्विसेज के मापदंड तय करेगा यूरोपियन सेंट्रल बैंक

ECB यह भी जांच करेगा कि किसी बैंक के पास क्रिप्टो एसेट्स से रिस्क की पहचान और आकलन करने की क्षमता है या नहीं

विज्ञापन
अपडेटेड: 18 अगस्त 2022 11:11 IST
ख़ास बातें
  • बैंकों की क्रिप्टो एसेट्स से रिस्क की पहचान की क्षमता की भी जांच होगी
  • कई देशों में क्रिप्टो सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ी है
  • यूरोप के कुछ देशों में क्रिप्टो एक्सचेंजों को लाइसेंस दिया गया है

यह पक्का किया जाएगा कि बैंकों के पास इसके लिए पर्याप्त कैपिटल और एक्सपर्टाइज हो

क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर बहुत से देशों में स्क्रूटनी बढ़ रही है। यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) का कहना है कि वह बैंकों के लिए इस सेगमेंट में सर्विसेज देने के मापदंड तैयार करेगा। इसके तहत यह पक्का किया जाएगा कि बैंकों के पास इसके लिए पर्याप्त कैपिटल और एक्सपर्टाइज हो। इटली, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी जैसे बहुत से यूरोपियन देशों में Binance जैसे क्रिप्टो एक्सचेंजों को मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंडिंग के खिलाफ उपायों का पालन करने के बाद लाइसेंस दिया गया है।

Reuters की रिपोर्ट में बताया गया है कि यूरोपियन यूनियन (EU) में अगले वर्ष क्रिप्टो सर्विसेज के लिए लाइसेंस के रूल्स लागू हो सकते हैं। ECB ने एक स्टेटमेंट में कहा, "जर्मनी में कुछ क्रिप्टो सर्विसेज के लिए बैंकिंग लाइसेंस की जरूरत होती है और बहुत से बैंकों ने इन सर्विसेज के लिए अनुमति देने का निवेदन किया है।" यूरोप में बहुत से बड़े बैंकों को ECB रेगुलेट करता है। इनमें  Deutsche Bank, UniCredit और BNP Paribas शामिल हैं। ECB यह भी जांच करेगा कि किसी बैंक के पास क्रिप्टो एसेट्स से रिस्क की पहचान और आकलन करने की क्षमता है या नहीं। यूरोपियन पार्लियामेंट में ग्रीन पार्टी के मेंबर Ville Niinisto ने एक संशोधन का प्रस्ताव दिया है। इसमें कहा गया है कि बैंकों की Bitcoin और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में जिन होल्डिंग्स के लिए एसेट्स की गारंटी नहीं है, वे बैंक की कोर टियर 1 कैपिटल का एक प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
Advertisement

हाल ही में Binance पर नीदलैंड्स में रजिस्ट्रेशन के बिना सर्विसेज देने के लिए डच सेंट्रल बैंक (DNB) ने लगभग 33 लाख यूरो  का जुर्माना लगाया था। DNB ने बताया था कि एक्सचेंज को पिछले वर्ष चेतावनी दी गई थी। Binance ने जून में एक स्टेटमेंट में इसके खिलाफ अपील करने का संकेत दिया था। Reuters की रिपोर्ट में बताया गया है कि Binance ने नीदरलैंड्स के मनी-लॉन्ड्रिंग कानून का उल्लंघन किया था और उसे ऐसी फर्मों की तुलना में फायदा मिला था जिन्होंने DNB के पास रजिस्ट्रेशन कराया है। 

एक्सचेंज के प्रवक्ता ने कहा कि फर्म ने नीदरलैंड्स में एक ब्रांच शुरू की है। इस समस्या का समाधान किया गया है। हालांकि, DNB का कहना है कि उसने एक्सचेंज के रजिस्ट्रेशन को स्वीकृति नहीं दी है लेकिन फर्म के अपने कामकाज को लेकर जानकारी दिए जाने के कारण जुर्माने को कुछ घटा दिया है। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Market, Crypto, Exchange, Services, Funding, Europe, Regulator, Bitcoin, France
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.