Ethereum Whale 'Gimli' ने पोर्टफोलियो में 28 अरब Shiba Inu टोकन जोड़े

WhaleStats ने ट्विटर पर बताया कि पिछले कुछ महीनों से Gimli ने विशेषतौर पर Shiba Inu टोकन्स खरीदे हैं

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2021 14:59 IST
ख़ास बातें
  • पिछले 30 दिनों में Shiba Inu का प्राइस 45 प्रतिशत से अधिक घटा है
  • Gimli जैसे व्हेल्स ने गिरावट में लगातार खरीदारी की है
  • टॉप 1,000 Ethereum वॉलेट्स के पास अब 47,624 अरब से अधिक Shiba Inu हैं

व्हेल्स की ओर से खरीदारी बढ़ने के बावजूद Shiba Inu की वैल्यू को फायदा नहीं नहीं हुआ है

क्रिप्टोकरंसी Ethereum के बड़े व्हेल में से एक ने एक पोर्टफोलियो में 11 लाख डॉलर (लगभग 8.81 करोड़ रुपये) से अधिक 28 अरब Shiba Inu टोकन जोड़े हैं। इस पोर्टफोलियो में टोकन्स की संख्या अब 1.2 लाख करोड़ से अधिक हो गई है। व्हेल वॉलेट "Gimli" ने जून में Shiba Inu टोकन्स खरीदने शुरू किए थे और इसके बाद से इसने 5.6 करोड़ डॉलर (लगभग 422.4 करोड़ रुपये) के टोकन्स जमा किए हैं। पिछले 30 दिनों में Shiba Inu का प्राइस 45 प्रतिशत से अधिक घटा है लेकिन Gimli जैसे व्हेल्स ने गिरावट में लगातार खरीदारी की है और इससे Shiba Inu की लोकप्रियता भी बढ़ी है।

WhaleStats ने ट्विटर पर बताया कि पिछले कुछ महीनों से Gimli ने विशेषतौर पर Shiba Inu टोकन्स खरीदे हैं। इस अज्ञात व्हेल ने इससे पहले लगभग 10 लाख डॉलर (लगभग 7.54 करोड़ रुपये) के Shiba Inu टोकन्स खरीदे थे। एक अन्य WhaleStats अलर्ट से पता चलता है कि टॉप 1,000 Ethereum वॉलेट्स के पास अब 47,624 अरब से अधिक Shiba Inu हैं जिनकी कीमत 1.7 अरब डॉलर (लगभग 12,821 करोड़ रुपये) से अधिक की है। Whalestats के डेटा से यह भी पता चल रहा है कि बड़े Ethereum व्हेल Gala जैसे प्ले-टु-अर्न गेमिंग प्रोजेक्ट्स में भी दिलचस्पी ले रहे हैं, जो एक Ethreum-बेस्ड ऑल्टकॉइन है। Coinbase पर हाल की लिस्टिंग के बाद से इसकी वैल्यू में तेजी आई है।
Advertisement

हालांकि, व्हेल्स की ओर से खरीदारी बढ़ने के बावजूद Shiba Inu की वैल्यू को फायदा नहीं नहीं हुआ है। पिछले एक महीने में इसका प्राइस काफी घटा है। इसमें 0.00008845 डॉलर के अभी तक के हाई से 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। 

मीम कॉइन्स की बढ़ती लोकप्रियता  के वॉल स्ट्रीट के पूर्व ट्रेडर और स्टॉक मार्केट में गड़बड़ी वाली सेल्स से हजारों डॉलर हड़पने के कारण "वोल्फ ऑफ द स्ट्रीट" कहे जाने वाले Jordan Belfort सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि Shiba Inu और Dogecoin दो लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसीज हैं लेकिन इनकी वास्तविक वैल्यू या इस्तेमाल नहीं है। इस तरह के टोकन्स का एकमात्र उद्देश्य लोगों के साथ धोखा करना है। Belfort कहते हैं कि कि Shiba Inu खरीदकर लोगों के बहुत अधिक प्रॉफिट कमाने की बहुत सी कहानियां हैं लेकिन इससे कहीं अधिक लोगों को इस टोकन से नुकसान हुआ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, shiba inu, Whale, Etherium
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.