Ethereum Name Service में बढ़ी इनवेस्टर्स की दिलचस्पी

एक डीसेंट्रलाइज्ड डोमेन प्रोटोकॉल के तौर पर ENS जटिल और लंबे अल्फा-न्यूमेरिक एड्रेस के बजाय आसानी से पढ़ा जा सकने वाला क्रिप्टो वॉलेट एड्रेस उपलब्ध कराती है

Ethereum Name Service में बढ़ी इनवेस्टर्स की दिलचस्पी

ENS को इनवेस्टमेंट के एक विकल्प और होल्डिंग एसेट के तौर पर देखा जा रहा है

ख़ास बातें
  • ENS के प्रति दिन के रजिस्ट्रेशंस में भी तेजी आई है
  • इन एड्रेस की बड़ी संख्या में ट्रेडिंग हो रही है
  • NFT के मार्केटप्लेस OpenSea पर लगभग 15 लाख ENS डोमेन लिस्टेड हैं
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वालों के बीच Ethereum Name Service (ENS) को लेकर दिलचस्पी बढ़ रही है। ENS को इनवेस्टमेंट के एक विकल्प और होल्डिंग एसेट के तौर पर देखा जा रहा है। पिछले सप्ताह एक दिलचस्प ENS '000.eth' की 300 ETH में खरीदे जाने के बाद ENS की बिक्री में तेजी आई है। 

ENS को ट्रैक करने वाली Dune Analytics ने बताया कि ENS के प्रति दिन के रजिस्ट्रेशंस में भी तेजी आई है। यह 4 जुलाई को 30,000 से अधिक और 7 जुलाई को 20,000 से अधिक नए एड्रेस तक पहुंचे थे। एक डीसेंट्रलाइज्ड डोमेन प्रोटोकॉल के तौर पर ENS जटिल और लंबे अल्फा-न्यूमेरिक एड्रेस के बजाय एक आसानी से पढ़ा जा सकने वाला क्रिप्टो वॉलेट एड्रेस उपलब्ध कराती है। इन एड्रेस की वर्चुअल एसेट्स के मार्केटप्लेसेज पर बड़ी संख्या में ट्रेडिंग भी हो रही है। उदाहरण के लिए, नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के मार्केटप्लेस OpenSea पर लगभग 15 लाख  ENS डोमेन लिस्टेड हैं और इनमें से लगभग 4,45,000 ENS डोमेन के पहले से मालिक हैं। 

CoinDesk ने Chains.com के फाउंडर और CEO Anderson Mccutcheon के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया, "ENS में दिलचस्पी का कारण इनके बारे में अधिक जानकारी होने के साथ ही ट्रेडिंग में आसानी भी है। रिटेल क्रिप्टो इनवेस्टर्स के लिए ENS एड्रेस की वैल्यू को लेकर संभावना अधिक है।" एक ENS रखने वाला कोई भी व्यक्ति या फर्म क्रिप्टोकरेंसी और अन्य ब्लॉकचेन-बेस्ड एसेट्स प्राप्त करने में सक्षम हो जाते हैं। ETH और गैस प्राइसेज में पिछले कुछ महीनों से गिरावट के कारण भी ENS एड्रेस को खरीदने और एक्सचेंज करने वालों की संख्या बढ़ी है।

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के प्राइस ने पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर का हाई छुआ था। इसके बाद से बिटकॉइन में भारी गिरावट आई है और इसका प्राइस लगभग 20,400 डॉलर पर आ गया है। Bitcoin को कानूनी दर्जा देने वाले El Salvador के ऑफिशियल क्रिप्टो वॉलेट Chivo ने इस वर्ष अभी तक लगभग 5.2 करोड़ डॉलर की रेमिटेंस को प्रोसेस किया है। El Salvador के बहुत से नागरिक विदेश में काम करते हैं और ये अपने परिवार के सदस्यों को फंड भेजते हैं। Chivo वॉलेट सर्विस को पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किया गया था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Ethereum, Trading, Blockchain, Investors, Market, Purchase, Bitcoin, Price

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »