Cryptocurrency News: Ether पहुंचा 3 लाख रुपये के पार, तो Solana बनी 7वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी

डिजिटल कॉइन Ether की कीमत शुक्रवार को 4,000 डॉलर (लगभग 2,92,000 रुपये) को पार कर गई। दरअसल इस कॉइन में बीते महीने एक बड़ा अपग्रेड किया गया और इसी बीच इसकी कीमत लगातार ऊपर चढ़ती चली आ रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 सितंबर 2021 09:27 IST
ख़ास बातें
  • भारत में ईथर की कीमत 3 लाख रुपये से अधिक चल रही है।
  • कॉइन में बीते महीने EIP-1559 नामक एक बड़ा अपग्रेड किया गया था।
  • Polkadot क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू 27% बढ़ी है।

Solana अब सातवीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है जो पिछले सात दिनों में 68% बढ़ी है।

डिजिटल कॉइन Ether की कीमत 4,000 डॉलर (लगभग 2,92,000 रुपये) को पार कर गई। दरअसल इस कॉइन में बीते महीने एक बड़ा अपग्रेड किया गया और इसी बीच इसकी कीमत लगातार ऊपर चढ़ती चली आ रही है। वहीं वर्चुअल कॉइन्स की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है जिसका फायदा इस क्रिप्टोकरेंसी को मिलता नजर आ रहा है। 

Ether, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी, शुक्रवार को 4,027 डॉलर (लगभग 2,93,900 रुपये) तक बढ़ गया। हांगकांग में  यह 3,914 डॉलर (करीब 2,85,700 रुपये) पर था। इससे पहले ईथर ने इस कीमत पर मई महीने में कारोबार किया था और उसके बाद मार्केट क्रैश के चलते कीमत में लगातार गिरावट आनी शुरू हो गई थी। जुलाई के अंत से ईथर में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।
Advertisement

पिछले महीने की शुरुआत में इथेरियम नेटवर्क के लंदन अपग्रेड के साथ ही इसकी सप्लाई में कमी आई है। 7 सितंबर को, भारत में ईथर की कीमत 2.99 लाख रुपये थी। "एक महीने पहले EIP-1559 के अपग्रेड के बाद से, 180,000 डॉलर से अधिक (वर्तमान मार्केट वैल्यू पर 700 मिलियन डॉलर से अधिक या लगभग 5,109 करोड़ रुपये के बराबर) के ईथर कॉइन्स को जला दिया गया है, जिसके कारण Ethereum सप्लाई पर लगातार गैर-इनफ्लेशनरी प्रेशर बना हुआ है," Fundstrat क्रिप्टो टीम ने शुक्रवार को एक नोट में लिखा।

DeFi और NFT में लगातार बढ़ रहे रुझान के बीच ईथर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है - जिनमें से अधिकांश इथेरियम नेटवर्क का उपयोग करते हैं। एनएफटी विशेष रूप से बढ़ गया है, वहीं बड़ी मार्केट OpenSea पर सेल पिछले महीने की तुलना में अगस्त में 10 गुना से अधिक बढ़ गई है।
Advertisement

कई क्रिप्टोकरेंसी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। Coingecko.com के अनुसार, Solana अब सातवीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है जो पिछले सात दिनों में 68% बढ़ी है। वहीं Polkadot 27% बढ़ी है। CoinGecko डेटा दिखाता है कि 20 जुलाई को 1.24 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 90,51,336 करोड़ रुपये) के निचले स्तर के बाद, कुल क्रिप्टो मार्केट कैप 2.36 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,72,26,737 करोड़ रुपये) हो गया है।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  2. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  2. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  3. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  6. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  7. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  8. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  9. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  10. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.