Bitcoin यूजर्स के लिए अच्छी खबर: इस देश ने ज्वालामुखी ऊर्जा के इस्तेमाल से बनाया बिटकॉइन

अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने ट्वीट में कहा कि हमने ज्वालामुखियों से क्लीन एनर्जी का इस्तेमाल करके पहले बिटकॉइन की माइनिंग की है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2021 12:53 IST
ख़ास बातें
  • देश के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने शुक्रवार को एक ट्वीट में दी जानकारी।
  • कई ट्वीट्स कमेंट्स ने इसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में माना।
  • अल सल्वाडोर ने सितंबर में बिटकॉइन को लीगल टेंडर बनाया था।

अल सल्वाडोर ने सितंबर में बिटकॉइन को लीगल टेंडर बनाया था।

अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि हम (मध्य अमेरिकी देश) ने ज्वालामुखियों से क्लीन एनर्जी का इस्तेमाल करके पहले बिटकॉइन की माइनिंग की है। 

बुकेले ने ट्वीट किया कि 0.00483976 बिटकॉइन, जिसकी कीमत अभी लगभग 230 डॉलर है, का खनन किया गया था। बिटकॉइन उस दिन सुबह 7 बजे (ET) लगभग 10% बढ़कर 47,485 डॉलर (लगभग 35 लाख रुपये) पर पहुंच गया।

कई ट्वीट्स कमेंट्स ने इसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में माना।
 

बिटकॉइन का खनन करने के लिए रिन्यूएबल वॉलकेनो एनर्जी का इस्तेमाल करने का मतलब है कि नेटवर्क में डेटा के ब्लॉक से कॉइन निकालने की प्रोसेस में कार्बन की मात्रा कम निकलेगी। कैम्ब्रिज के बिटकॉइन बिजली खपत इन्डेक्स के अनुसार, बिटकॉइन माइनिंग में आमतौर पर फिलीपींस की तुलना में एक वर्ष में अधिक बिजली खर्च होती है।

"हम अभी भी टेस्टिंग और इंस्टॉलिंग कर रहे हैं, लेकिन यह आधिकारिक तौर पर #volcanode से पहला #Bitcoin खनन है," राष्ट्रपति ने कहा।
Advertisement
बुकेले ने कहा कि अल सल्वाडोर ने अपने बिटकॉइन वॉलकेनो प्रोजेक्ट को शुरू करने की दिशा में भी कदम उठाए थे, जो कि सप्ताह के शुरू में ट्विटर पर अनाउंसमेंट में था। 

राष्ट्रपति ने पहली बार जून में कहा था कि वह देश की सरकारी स्वामित्व वाली जियोथर्मल इलेक्ट्रिक कंपनी, LaGeo SA de CV, से वॉलकेनो से एनर्जी का इस्तेमाल करके 100% क्लीन बिटकॉइन माइनिंग प्लान बनाने के लिए कहेंगे।
Advertisement

अल सल्वाडोर ने सितंबर में बिटकॉइन को लीगल टेंडर बनाया था। देश में 400 बिटकॉइन खरीदने के बाद रोलआउट 7 सितंबर से शुरू हुआ था। हालांकि उस समय पर देश में इसका जम कर विरोध भी हुआ था। जगह जगह पर इसे लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे। इसी के चलते उस समय पर बिटकॉइन ही नहीं बल्कि क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी हर चीज पर इसका असर पड़ा था। उस वक्त क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें नीचे आ गई थीं। मगर उसके बाद से क्रिप्टो मार्केट ने फिर से अपनी गति पकड़ ली। सोमवार को बिटकॉइन मंगलवार की अपेक्षा मामूली गिरावट के साथ खुला। 4 अक्टूबर को भारत में बिटकॉइन की कीमत सुबह 11 बजे (IST) 37 लाख रुपये पर थी।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.