Bitcoin को पेमेंट्स के लिए ठीक मानते हैं Edward Snowden

बिटकॉइन के पब्लिक लेजर में कुछ कमियां होने के बावजूद Snowden इस टेक्नोलॉजी को पसंद करते हैं

विज्ञापन
Shobhit Varma, अपडेटेड: 13 जून 2022 21:55 IST
ख़ास बातें
  • उन्होंने कहा कि बिटकॉइन के साथ एक बड़ी समस्या इसका प्राइवेट नहीं होना है
  • यह इलेक्ट्रॉनिक कैश सिस्टम के तौर पर असफल हो रहा है
  • क्रिप्टो इंडस्ट्री की हाल में कुछ टेक एक्सपर्ट्स ने निंदा की थी

टेक एक्सपर्ट्स के एक ग्रुप की ओर से क्रिप्टो इंडस्ट्री की निंदा को Snowden ने गलत बताया

फ्रीडम ऑफ द प्रेस फाउंडेशन के प्रमुख और मशहूर व्हिसलब्लोअर Edward Snowden का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसीज की इनवेस्टमेंट के बजाय डिजिटल पेमेंट के जरिए के तौर पर इस्तेमाल करने में अधिक वैल्यू है। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो को इनवेस्टमेंट के एक प्रकार से अधिक बढ़ाए जा सकने वाले एसेट के तौर पर लिया जाना चाहिए।

अमेरिका के टेक्सस में आयोजित एक वर्चुअल मीडिया सेशन में Snowden ने कहा, "आमतौर पर मैं लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में एक टेक्नोलॉजी के तौर पर इनवेस्टमेंट करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता और इस वजह से इस कम्युनिटी में बहुत से से लोगों से मेरी दूरी है। मैं कई वर्ष पहले बिटकॉइन का इस्तेमाल अज्ञात तरीके से सर्वर्स के लिए भुगतान के तौर पर करता था।" उन्होंने कहा कि बिटकॉइन के साथ एक बड़ी समस्या इसका प्राइवेट नहीं होना है। यह इलेक्ट्रॉनिक कैश सिस्टम के तौर पर असफल हो रहा है क्योंकि कैश का मकसद अज्ञात रहना होता है। 
Advertisement

बिटकॉइन के पब्लिक लेजर में कुछ कमियां होने के बावजूद Snowden इस टेक्नोलॉजी को पसंद करते हैं। गोल्ड से बिटकॉइन की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के साथ एरिया की कोई बंदिश न होना एक अच्छी चीज है। हाल ही में टेक एक्सपर्ट्स के एक ग्रुप की ओर से की गई क्रिप्टो इंडस्ट्री की निंदा को भी Snowden ने गलत बताया। इन एक्सपर्ट्स ने एक ओपन लेटर में क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को लेकर आशंकाएं जताई थी। इससे पहले क्रिप्टो से जुड़े लोगों ने इस महीने की शुरुआत में इंडस्ट्री के पक्ष में लॉबीइंग करने की कोशिश की थी। 

इस बारे में Snowden ने कहा कि वह मानते हैं कि इस ओपन लेटर पर हस्ताक्षर करने वालों ने जानबूझ कर क्रिप्टो इंडस्ट्री को गलत तरीके से पेश किया है। उन्होंने ऐसी कई दलीलें फिर से दी हैं जो पहले भी दी जा चुकी हैं। उनका कहना था, "इन आशंकाओं का समाधान करने के कई तरीके हैं। इस लेटर पर हस्ताक्षर करने वाले लोगे क्रिप्टो इंडस्ट्री को समझ सकते थे। उन्हें निश्चित तौर पर इसे समझना चाहिए।" हालांकि, उन्होंने लेटर पर हस्ताक्षर करने वालों में शामिल Bruce Schneier की प्रशंका की। Snowden ने कहा कि Schneier ने क्रिप्टोग्राफी  के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Experts, Blockchain, Technology, America, Investment, Servers, Payments
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.