क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX की 2 मामलों में जांच कर रहा ED

WazirX को लगभग 2,790 करोड़ रुपये के क्रिप्टो एसेट्स की रेमिटेंस की अनुमति देने के लिए FEMA के प्रावधानों के तहत कारण बताओ नोटिस दिया गया है

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 3 अगस्त 2022 18:01 IST
ख़ास बातें
  • इन मामलों की फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत जांच हो रही है
  • एक्सचेंज पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है
  • पिछले कुछ महीनों में एक्सचेंजों के खिलाफ उल्लंघन के कुछ मामले हुए हैं

एक्सचेंज को कारण बताओ नोटिस दिया गया है

प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक WazirX के जरिए लगभग 2,790 करोड़ रुपये की कथित मनी लॉन्ड्रिंग की एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) जांच कर रहा है। यह जानकारी राज्यसभा में दी गई है। वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने एक लिखित उत्तर में बताया कि ED इस क्रिप्टो एक्सचेंज के खिलाफ क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े दो मामलों की फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत जांच कर रहा है।

चौधरी ने कहा, "एक मामले में जांच से पता चला है कि WazirX ने एक अन्य विदेशी एक्सचेंज Binance के छिपे हुए इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया था। इन दोनों एक्सचेंजों के बीच क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस को ब्लॉकचेन्स पर रिकॉर्ड नहीं किया गया था।" उन्होंने बताया कि WazirX को लगभग 2,790 करोड़ रुपये के क्रिप्टो एसेट्स की रेमिटेंस की अनुमति देने के लिए FEMA के प्रावधानों के तहत कारण बताओ नोटिस दिया गया है। एक अन्य मामले में WazirX सहित भारतीय एक्सचेंजों ने एक क्रिप्टो एसेट को एक अन्य में कन्वर्ट करने के विदेशी यूजर्स के निवेदन को अपने प्लेटफॉर्म पर अनुमति दी थी और इसके लिए FTX और Binance जैसे थर्ड-पार्टी एक्सचेंजों से ट्रांसफर का इस्तेमाल किया गया था। 

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में चौधरी ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसीज और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की परिभाषा के तहत इन पर बॉर्डर की बंदिश नहीं है और इनसे जुड़े उल्लंघनों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है। हाल ही में क्रिप्टो एक्सचेंजों के खिलाफ नियमों के उल्लंघन के कुछ मामले हुए हैं। अमेरिकी एक्सचेंज Kraken को ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के कारण जांच का सामना करना पड़ रहा है। एक्सचेंज ने ईरान के यूजर्स को डिजिटल टोकन्स खरीदने और और बेचने की अनुमति दी थी। अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने एक्सचेंज के खिलाफ जांच शुरू की थी और इस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। 

Kraken ने ईरान, सीरिया और क्यूबा के यूजर्स को एकाउंट्स खोलने और क्रिप्टो एसेट्स की ट्रेडिंग करने की अनुमति दी थी, जो इन तीन देशों के साथ बिजनेस करने पर लगे सरकारी प्रतिबंध का उल्लंघन है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्सचेंज के CEO Jesse Powell ने पिछले महीने एक स्प्रेडशीट दी थी जिसमें बताया गया था कि इन देशों में कस्टमर्स को सर्विसेज दी गई हैं। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, FEMA, America, Transactions, WazirX, ED, Investigation, Binance
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.