Dogecoin होल्डर्स की बल्ले-बल्ले! 1 हफ्ते में डबल के पार पहुंची DOGE की कीमत

जो Dogecoin 28 फरवरी के आसपास करीब 0.084 डॉलर (भारत में लगभग 7 रुपये) पर ट्रेड हो रहा था, वो 5 मार्च के दिन डबल से ज्यादा, यानी 0.20 डॉलर (लगभग 17 रुपये) पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 मार्च 2024 21:40 IST
ख़ास बातें
  • Dogecoin 28 फरवरी को करीब 0.084 डॉलर (लगभग 7 रुपये) पर ट्रेड हो रहा था
  • 5 मार्च के दिन डबल से ज्यादा, यानी 0.20 डॉलर (लगभग 17 रुपये) पर पहुंच गया
  • 8 फरवरी को मीम कॉइन 0.17 डॉलर (करीब 14 रुपये) पर ट्रेड हो रहा था

Photo Credit: X/ @Dogecoin

पिछले कुछ समय से दुनिया की सबसे मजबूत क्रिप्टोकरेंसी, Bitcoin तेजी से ऊपर चढ़ रही है और शुक्रवार, 8 मार्च तक इसकी कीमत 2.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ $66,394 (लगभग 54.9 लाख रुपये) हो गई थी। हालांकि, केवल Bitcoin ही नहीं है, जो ट्रेडर्स के लिए खुशियां लेकर आया है, बल्कि बेस्ट मीम कॉइन्स में से एक डॉजकॉइन (Dogecoin) ने भी एक हफ्ते के अंदर दोगुना ऊछाल हासिल किया है। जी हां, आपने सही पढ़ा। फरवरी के अंत से मार्च के पहले हफ्ते के खत्म होने से पहले ही, DOGE की कीमत में डबल से ज्यादा बढ़ोतरी हुई।

CoinMarketDesk के अनुसार, जो Dogecoin 28 फरवरी के आसपास करीब 0.084 डॉलर (भारत में लगभग 7 रुपये) पर ट्रेड हो रहा था, वो 5 मार्च के दिन डबल से ज्यादा, यानी 0.20 डॉलर (लगभग 17 रुपये) पर पहुंच गया था। यह करीब 142% की बढ़ोतरी है।
Advertisement

हालांकि, उस दिन के बाद से कीमत में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। खबर लिखते समय तक, यानी 8 फरवरी को मीम कॉइन 0.17 डॉलर (करीब 14 रुपये) पर ट्रेड हो रहा था, जो 28 फरवरी की तुलना में ठीक दोगुना वृद्धि है।

ऐसा अकसर देखा गया है कि जब बिटकॉइन उछाल देख रहा होता है, तो अन्य छोटे टोकन भी तेजी देखते हैं। पिछले कुछ समय से क्रिप्टो बाजार साकारात्मक परफॉर्मेंस दे रहा है। क्रिप्टो प्राइस चार्ट में शुक्रवार, 8 मार्च को कई पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी उछाल देख रही थी। इस दिन बिटकॉइन (Price of Bitcoin) में 2.03 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिससे इसकी कीमत $66,394 (लगभग 54.9 लाख रुपये) हो गई। यह BTC वैल्यू में कल की कीमत से $1,392 (लगभग 1.15 लाख रुपये) का उछाल था।
Advertisement

Ether शुक्रवार को 0.96 प्रतिशत की मामूली बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। खबर लिखते समय तक, ईथर की कीमत (Ether Price) $3,543 (लगभग 2.93 लाख रुपये) थी। ये पिछले दिन की ETH की वैल्यू से $38 (लगभग 3,142 रुपये) ज्यादा थी। मौजूदा प्राइस पॉइंट पर वापस आने से पहले एसेट कुछ समय के लिए $3,900 (लगभग 3.22 लाख रुपये) तक पहुंच गई।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: dogecoin, Dogecoin Price, Dogecoin Price in India
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  6. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  7. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  8. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  9. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  10. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.