Crypto मार्केट में Dogecoin को टक्कर दे रहा नया स्टेबल कॉइन, मार्केट कैप में केवल एक पायदान नीचे

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में गिरावट लगातार जारी है, बावजूद इसके, MakerDAO का DAI पिछले कुछ समय से अच्छा परफॉर्म कर रहा है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जुलाई 2022 15:47 IST
ख़ास बातें
  • वर्तमान में Dogecoin का मार्केट कैपिटलाइजेशन 8.16 बिलियन डॉलर है
  • वर्तमान में DAI का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6.92 बिलियन डॉलर है
  • DOGE सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी के तमगे को बनाए रखने में कामयाब है

Dogecoin को DAI से कड़ी टक्कर मिल रही है

Dogecoin के मुकाबले में एक स्टेबल कॉइन तेजी से उभरता हुआ आ रहा है। यह मीम क्रिप्टो टोकन डॉजकॉइन को मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में बराबरी टक्कर देने के करीब पहुंच गया है। DAI नामक स्टेबल कॉइन मार्केट कैपिटलाइजेशन रैंकिंग में DOGE के करीब पहुंच गया है। मार्केट कैप के हिसाब से Dogecoin वर्तमान में 10वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। यह एकलौता मीम कॉइन है जो टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी की लिस्ट में बना हुआ है। 

वर्तमान में Dogecoin का मार्केट कैपिटलाइजेशन 8.16 बिलियन डॉलर (लगभग 6 खरब रुपये) है। इसके ठीक नीचे DAI का नम्बर आता है जो मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से 11 वें रैंक पर है। Coinmarketcap के डेटा के अनुसार, इसका कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 6.92 बिलियन डॉलर (लगभग 5.5 खरब रुपये) है। DAI सबसे बड़ा डी-सेंट्रलाइज्ड स्टेबल कॉइन है जिसे 2017 में बनाया गया था। यह MakerDAO द्वारा बनाया गया है जो एक डीसेंट्रलाइज्ड ऑटोनॉमस आर्गेनाइजेशन है जो DAI स्टेबल कॉइन के लिए Bitcoin (wBTC), Ether (ETH) और लगभग 30 दूसरी क्रिप्टोकरेंसी के यूजर डिपोजिट को इस्तेमाल करती है। 

मई में TerraUSD के क्रैश होने के बाद हाल ही में Celsius की हालत भी पतली हो गई। वहीं, क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में गिरावट लगातार जारी है। बावजूद इसके MakerDAO का DAI पिछले कुछ समय से अच्छा परफॉर्म कर रहा है। जुलाई की शुरुआत से ही क्रिप्टो लैंडिंग प्लेटफॉर्म Celsius इसके लोन का एक बड़ा हिस्सा मेकर (MKR) प्रोटोकोल को दे चुका है ताकि प्लेटफॉर्म को पूरी तरह ध्वस्त होने से बचाया जा सके। DeFi Explorer का डेटा बताता है कि 1 जुलाई के बाद से Celsius ने चार अगल अलग ट्रांजैक्शन में 14.2 करोड़ डॉलर लोन पेमेंट की है और ये ट्रांजैक्शन Dai (DAI) स्टेबल कॉइन में किए गए हैं। अभी भी Celsius को 8.2 करोड़ डॉलर का कर्ज चुकाना बाकी है। 

DAI से Dogecoin को कड़ी टक्कर मिल रही है। इन दोनों के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में अधिक फासले से अंतर नहीं है। लेकिन फिर भी DOGE सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी के तमगे को बनाए रखने में कामयाब है। शिबा इनु के मार्केट कैप से डॉजकॉइन काफी आगे है। शिबा इनु का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5.7 बिलियन डॉलर (लगभग 4.5 खरब रुपये) है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: dogecoin, DAI, DAI crypto, crypto news

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  2. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  3. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  6. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  10. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.