8,000 करोड़ डॉलर की मार्केट कैप वाले Dogecoin के क्रिएटर ने कमाए मात्र 3,000 डॉलर

2015 में, मार्कस ने अपने कॉइन्स को किराया देने के लिए बेच दिया था। उसी समय Dogecoin के अन्य को-क्रिएटर, जैक्सन पामर (Jackson Palmar) ने भी प्रोजेक्ट से हटने का फैसला किया था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2022 14:23 IST
ख़ास बातें
  • Billy Markus ने 2015 में बेच दिए थे अपने सभी कॉइन्स
  • अरने ट्वीट थ्रेड में उन्होंने उनकी आलोचना करने वालो को जवाब दिया है
  • हाल में Shiba Inu के Metaverse प्रोजेक्ट की आलोचना भी कर चुके हैं Markus

2015 में Billy Markus ने अपने सभी कॉइन्स बेच दिए थे

Dogecoin प्रोजेक्ट मीम-कॉइन में सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में से एक है। डॉजकॉइन की कुल मार्केट कैप करीब 8,000 करोड़ डॉलर (लगभग 6 लाख करोड़ रुपये) है। अब यदि आप सोच रहे हैं कि इसके क्रिएटर के पास इस प्रोजेक्ट की वजह से बहुत पैसा होगा, तो शायद आप गलत होंगे। डॉजकॉइन के को-क्रिएटर बिली मार्कस ने ट्विटर पर एक लंबे थ्रेड के जरिए बताया है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट से उतनी कमाई नहीं की है, जितना लोग सोचते हैं। इसके अलावा उन्होंने ऑनलाइन स्कैमर्स पर भी अपनी भड़ास निकाली।

Shibetoshi Nakamoto नाम से ट्विटर हैंडल चलाने वाले Billy Markus ने बताया है कि उन्होंने Dogecoin को विकसित कर केवल 3,000 डॉलर (लगभग 2.26 लाख रुपये) ही कमाए हैं। उन्होंने यह भी माना है कि इतनी कम कमाई करने की बात उन्हें बहुत चुभती भी है। उन्होंने इस बात को समझाने के लिए 'salty' (नमकीन) शब्द का इस्तेमाल किया।
 

मार्कस ने ट्वीट में लिखा (अनुवादित), "लोग हमेशा मुझे सॉल्टी कहते हैं। बेशक मैं सॉल्टी हूं! मैंने 80 बिलियन डॉलर की मार्केट कैप वाली क्रिप्टोकरेंसी बनाने से 3,000 डॉलर बनाया हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "स्कैमर देखना पूरे दिन लाखों [पैसे] बनाते हैं + अजनबी लोग पूरे दिन मुझ पर हमला करते हैं, इससे कौन सॉल्टी नहीं होगा।"

डॉजकॉइन को बनाने के लिए 3,000 डॉलर की कमाई करने पर एक ट्विटर यूज़र ने लिखा कि उनकी मामूली कोडिंग के लिए 3,000 डॉलर काफी थे। इसपर मार्कस ने असहमती दिखाते हुए लिखा, "तुम गलत नहीं हो, लेकिन फिर भी, मेरे द्वारा इसमें [प्रोजेक्ट पर] डाले गए कुल वास्तविक घंटों को देखते हुए (प्रारंभिक निर्माण से परे) यह शायद न्यूनतम वेतन से कम है।"
Advertisement

2015 में, मार्कस ने अपने कॉइन्स को किराया देने के लिए बेच दिया था। उसी समय Dogecoin के अन्य को-क्रिएटर, जैक्सन पामर (Jackson Palmar) ने भी प्रोजेक्ट से हटने का फैसला किया था। मार्कस ने भी बाद में प्रोजेक्ट को छोड़ने का फैसला लिया। मार्कस ने एक ट्विटर यूजर के सवाल के जवाब में स्वीकारा कि उन्हें 2015 में सारे कॉइन्स बेचने के फैसले पर निराशा है।
Advertisement

हाल ही में मार्कस ने Shiba Inu के क्रिएटर्स की ओर इशारा करते हुए उनकी आलोचना की जो निवेशकों को इस प्रोजेक्ट में आकर्षित करने के लिए 'फालतू वादे' करते हैं। Cryptopotato की रिपोर्ट के अनुसार, शीबा इनु के नए मेटावर्स प्रोजेक्ट की इथेरियम (Ethereum) से "रेंडम मेटावर्स" और "नकली जमीन बेचने" के रूप में आलोचना की और कहा कि अगर वह एक SHIB होल्डर होते तो वह इस परियोजना से नाराज होते।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Billy Markus, Cryptocurrency, dogecoin
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.