Bitcoin, Ether की बजाए अमेरिका में Dogecoin है Crypto फैन्स का फेवरेट!

Dogecoin सबसे पॉपुलर मीमकॉइन है और यह क्रिप्टोकरेंसी 2013 में एक मजाक के रूप में शुरू हुई थी। अमेरिका में इसने जो ग्रोथ की है उसको देखते हुए अब इसका मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए।

Bitcoin, Ether की बजाए अमेरिका में Dogecoin है Crypto फैन्स का फेवरेट!

सर्वे में पाया गया कि DOGE एशिया में Bitcoin, Ether और Binance Coin जितना पॉपुलर नहीं है।

ख़ास बातें
  • अमेरिका में 30.6 प्रतिशत क्रिप्टोकरेंसी होल्डर्स डॉजकॉइन रखते हैं।
  • जापान में तीन-चौथाई से अधिक क्रिप्टोकरेंसी होल्डर्स बिटकॉइन के मालिक हैं।
  • सिंगापुर के क्रिप्टोकरेंसी होल्डर्स ईथर को पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Dogecoin सबसे पॉपुलर मीमकॉइन है और यह क्रिप्टोकरेंसी 2013 में एक मजाक के रूप में शुरू हुई थी। अमेरिका में इसने जो ग्रोथ की है उसको देखते हुए अब इसका मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए। पिछले डेढ़ साल में अमेरिका में इस क्रिप्टोकरेंसी ने जबरदस्त ग्रोथ की है। एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिप्टोकरेंसी सर्वे एजेंसी द्वारा 22 देशों में की गई एक हालिया स्टडी में पाया गया है कि अमेरिका में डॉजकोइन (DOGE) एडॉप्ट करने का रेट बिटकॉइन और ईथर से अधिक है। ग्लोबल एवरेज को देखें तो यह उनका दोगुना है। 

सर्वे एजेंसी Finder ने अपनी स्टडी में दावा किया है कि स्टडी के दौरान सर्वे में अमेरिका में 30.6 प्रतिशत क्रिप्टोकरेंसी होल्डर्स ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से डॉजकॉइन के मालिक हैं। 19.1 प्रतिशत के ग्लोबल एडॉप्शन लेवल का यह 1.6 गुना है। 

हालाँकि, सर्वे में पाया गया कि DOGE एशिया में Bitcoin, Ether और Binance Coin जितना पॉपुलर नहीं है। जबकि जापान में तीन-चौथाई से अधिक क्रिप्टोकरेंसी होल्डर्स बिटकॉइन के मालिक हैं, सिंगापुर के होल्डर्स ईथर को पसंद करते हैं। वहीं इंडोनेशिया में डिजिटल ऐसेट ऑनर  Binance Coin रखना पसंद करते हैं।

मगर डॉजकॉइन की पॉपुलेरिटी में हुआ इजाफा पहली बार नहीं है जब यह सुर्खियां बटोर रहा है। अगस्त में ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis ने पुष्टि की कि नए निवेशक DOGE में उस लेवल पर आ रहे हैं जो लगभग चार वर्षों में नहीं देखा गया है। मगर इस मीमकॉइन की सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा कुछ बड़े होल्डर्स के हाथों में रहता है, जो बताता है कि यह दूसरी क्रिप्टो ऐसेट्स की तरह डीसेंट्रेलाइज्ड नहीं है।

इसी बीच कार्डानो एक और पॉपुलर altcoin है। सर्वे के अनुसार, कार्डानो ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक पॉपुलर कॉइन्स में से है। देश के एक चौथाई से अधिक युवा क्रिप्टोकरेंसी होल्डर्स कार्डानो इकोसिस्टम का ADA क्रिप्टो कॉइन रखते हैं। 
22 देशों में 41,000 से अधिक लोगों के सैम्पल साइज के आधार पर, Finder के सर्वे से पता चलता है कि दस में से कम से कम एक व्यक्ति के पास ग्लोबल लेवल पर क्रिप्टोकरेंसी है। यह दर्शाता है कि क्रिप्टो को अपनाने में अब लोग आगे आ रहे हैं और इसकी दर लगातार बढ़ रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »