अगले वर्ष बढ़ सकते हैं Crypto स्कैम और हैकिंग के मामले: Norton

क्रिप्टोकरंसी मार्केट में नए इनवेस्टर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने का अनुमान है और इस वजह से स्कैम भी अधिक हो सकते हैं

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2021 13:08 IST
ख़ास बातें
  • Norton ने अगले वर्ष के लिए सायबर सिक्योरिटी से जुड़े पूर्वानुमान दिए हैं
  • लॉगिन डिटेल्स चुराने के लिए फिशिंग कैम्पेन का इस्तेमाल हो सकता है
  • अगले वर्ष स्कैमर्स आपदाओं से पीड़ित लोगों को निशाना बनाना जारी रखेंगे

क्रिप्टो मार्केट की कम जानकारी रखने वाले नए इनवेस्टर्स के आने से स्कैमर्स को धोखाधड़ी करने में आसानी हो सकती है

एंटी वायरस सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी Norton का दावा है कि अगले वर्ष सायबर अटैक और क्रिप्टो स्कैम बढ़ सकते हैं। कंपनी का कहना है कि स्कैमर प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इससे बचने के लिए ऑनलाइन सिक्योरिटी को बढ़ाने की जरूरत है। अगले वर्ष क्रिप्टोकरंसी मार्केट में नए इनवेस्टर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने का अनुमान है और इस वजह से स्कैम भी अधिक हो सकते हैं। यूजर्स की लॉगिन डिटेल्स चुराने के लिए फिशिंग कैम्पेन या टेक सपोर्ट की आड़ में धोखाधड़ी करने के मामले भी बढ़ने की आशंका है।

Norton ने अगले वर्ष के लिए सायबर सिक्योरिटी से जुड़े कुछ पूर्वानुमान दिए हैं। इनमें क्रिप्टोकरंसी स्कैम में बढ़ोतरी सबसे ऊपर है। बहुत से देश क्रिप्टोकरंसी सेगमेंट को रेगुलेट करने की योजना भी बना रहे हैं। क्रिप्टो  मार्केट की कम जानकारी रखने वाले नए इनवेस्टर्स के आने से स्कैमर्स को धोखाधड़ी करने में आसानी हो सकती है। Norton ने कहा, "स्कैमर्स क्रिप्टो मार्केट की कम समझ रखने वाले लोगों के साथ आसानी से धोखाधड़ी कर सकते हैं। नए इनवेस्टर्स के आने से स्कैम्स की संख्या भी बढ़ने की आशंका है। स्कैम करने के अधिकतर तरीके पुराने हो सकते हैं लेकिन हमें स्कैमर्स के नए तरीकों का भी इस्तेमाल करने की आशंका है।"
Advertisement

महामारी के दौरान ऑनलाइन होने की जरूरत और पहचान से जुड़े सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन रखने से पहचान की चोरी और अन्य स्कैम हो सकते हैं। Norton का कहना है कि सायबर क्रिमिनल लॉगिन डिटेल्स चुराने के लिए फिशिंग कैम्पेन का इस्तेमाल कर सकते हैं या टेक सपोर्ट उपलब्ध कराने की आड़ में धोखाधड़ी हो सकती है।

Norton ने कहा कि हैकर एक्टिविस्ट या हैक्टिविस्ट राजनीतिक हमले करने के अपनी जानकारी का इस्तेमाल करेंगे। वे सरकारों को परेशान कर सकते हैं, डर का माहौल बना सकते हैं या किसी गोपनीय जानकारी का खुलासा कर सकते हैं। इस वर्ष भी ऐसे कुछ हमले किए गए हैं। अगले वर्ष स्कैमर्स आपदाओं से पीड़ित लोगों को निशाना बनाना जारी रखेंगे। इन पीड़ितों को इंश्योरेंस कंपनियों या सरकार की ओर से मिलने वाली रकम को हड़पने की स्कैमर्स कोशिश कर सकते हैं। Norton का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग से सायबर क्राइम बढ़ेंगे। इससे अपराधियों और स्कैमर्स को धोखाधड़ी करने के लिए नया टूल मिल सकता है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Hackers, Scam, Investors, Government, Norton
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  2. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  6. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  7. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  8. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  10. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.