ओडिशा में क्रिप्टोकरेंसी पॉन्जी स्कैम का खुलासा, क्रिप्टो टोकन चलाने वाले गिरफ्तार

इस मामले में ओडिशा के EOW ने इस क्रिप्टो टोकन के हेड संदीप चौधरी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 नवंबर 2023 14:10 IST
ख़ास बातें
  • इस मामले का मुख्य आरोपी राजस्थान के झुंझनु का निवासी है
  • दुबई भागने की कोशिश में चौधरी को 15 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले तेजी से बढ़े हैं

इस मामले में क्रिप्टो टोकन की आड़ में पॉन्जी स्कीम चलाकर स्कैम किया जा रहा था

पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो से जुड़े फ्रॉड के मामले बढ़े हैं। इसी तरह के एक मामले में ओडिशा के इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग (EOW) ने 'यस वर्ल्ड क्रिप्टो टोकन' के जरिए किए गए स्कैम का खुलासा किया है। इस क्रिप्टो टोकन की आड़ में पॉन्जी स्कीम चलाकर स्कैम किया जा रहा था। 

इस मामले में ओडिशा के EOW ने इस क्रिप्टो टोकन के हेड संदीप चौधरी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। यह मामला 16 अक्टूबर को भारतीय दंड संहिता, प्राइज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम्स (बैनिंग) एक्ट, ओडिशा प्रोटेक्शन ऑफ इंटरेस्ट्स ऑफ डिपॉजिटर्स एक्ट और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। इस मामले का मुख्य आरोपी चौधरी राजस्थान के झुंझनु का निवासी है और वह फरार हो गया था। उसके देश से भागने की आशंका थी। चौधरी के खिलाफ ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (BOI) ने ओडिशा के EOW के निवेदन पर लुक आउट सर्कुलर ( LOC) जारी किया था। 

भारत से दुबई भागने की कोशिश में चौधरी को 15 नवंबर को BOI ने जयपुर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया था। इसकी सूचना ओडिशा के EOW को दी गई थी। इसके बाद EOW की टीम को जयपुर भेजा गया और उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। EOW ने चौधरी को 16 नवंबर को जयपुर में एक स्थानीय कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने आरोपी की ट्रांजिट रिमांड दी है और उसे ओडिशा लाया गया गया है। ओडिशा में कटक के एक कोर्ट में चौधरी को पेश किया जाएगा। इस मामले में EOW ने राज्य में इस टोकन को चलाने वाले बसंत कुमार प्रधान और मनोज कुमार पटनायक को भी गिरफ्तार किया है। 

यह मामला ओडिशा में पुरी के स्वागत कुमार नायक की शिकायत पर दर्ज हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया था कि इस टोकन से जुड़े संदीप कुमार चौधरी, बसंत कुमार, मनोज कुमार पटनायक और अन्यों ने उनके साथ लगभग 85,000 रुपये की धोखाधड़ी की है। इस मामले की जांच में पाया गया था कि इस टोकन की आड़ में एक पॉन्जी स्कीम चलाई जा रही थी। इस ऐप या फर्म के पास कोई मजबूत बिजनेस नहीं था और वह अधिक रिटर्न का लालच देकर अधिक से अधिक मेंबर्स को अपने साथ जोड़कर उनकी रकम को हड़पने की कोशिश में थी। 

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Realme 16T 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  3. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  5. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  7. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
  8. 4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट
  9. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  10. Xiaomi 17T भारत में होगा 4 जून को लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.