Cryptocurrency मार्केट में सुधार: Bitcoin, Ether समेत सभी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में मामूली बढ़त

ईथर की कीमत में 4.57 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है और वर्तमान में यह भारतीय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 2.09 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जनवरी 2022 17:26 IST
ख़ास बातें
  • ईथर की कीमत में 4.57 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है।
  • Dogecoin में 10.22% की वृद्धि हुई।
  • पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में सबसे ज्यादा बढ़त Cardano और Avalanche में हुई।

Dogecoin में 10.22% की वृद्धि हुई तो Shiba Inu में इसका दोगुना 22% का इजाफा हुआ।

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट (Crypto market) के लिए आज राहत की खबर आई। पिछले कई दिनों से मार्केट में लगातार गिरावट देखी जा रही थी लेकिन रविवार को इस पर ब्रेक लग गया। बिटकॉइन समेत लगभग सभी क्रिप्टो टोकनों की कीमत (Cryptocurrency Price) में बढ़त देखी गई है। हालांकि, दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन नवंबर के बाद अब तक 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज कर चुकी है और वर्तमान में लुढ़क कर 35,000 डॉलर (लगभग 26 लाख रुपये) पर पहुंच गई है। रविवार को क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में मामूली सुधार देखने को मिला। भारतीय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) 29,76,230 रुपये पर बनी हुई है। यह कीमत एक दिन पहले के ट्रेड से 2.4 प्रतिशत अधिक है। इसी के साथ क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.65 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 110 लाख करोड़ रुपये) हो गया। यह पिछले दिन की तुलना में 0.97% अधिक है।

Ether भी बिटकॉइन की राह पर दिखा और गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर में हरे रंग में नजर आया। ईथर की कीमत में 4.57 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है और वर्तमान में यह भारतीय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 2.09 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा है। ग्लोबल एक्सचेंजों पर ईथर की कीमत 2,524 डॉलर (लगभग 1.87 लाख रुपये) पर बनी हुई है। इसके अलावा अन्य altcoins के प्राइस भी बढ़े हैं। Binance USD को छोड़कर कोई ऐसा डिजिटल टोकन नहीं था जिसकी कीमत में बढ़ोत्तरी न हुई हो। हालांकि शाम 5 बजे तक बिनेस यूएसडी में भी बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो चुकी थी। पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में सबसे ज्यादा बढ़त Cardano (13%) और Avalanche (14%) में देखी गई। इसके अलावा Terra भी 11.64% बढ़त लेने में हासिल रहा। 

मीम कॉइन्स में आज बड़ा उछाल देखने को मिला है। पॉपुलर मीम क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन और शिबा इनु दोनों में ही भारी बढ़त देखने को मिली है। Dogecoin में 10.22% की वृद्धि हुई तो Shiba Inu में इसका दोगुना 22% का इजाफा हुआ। खबर लिखने के समय तक भारत में डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India) 11.76 रुपये थी जबकि भारत में शिबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India) 0.001912 रुपये पर चल रही थी। 

मार्केट एनालिस्टों का कहना है कि पिछले दिनों से क्रिप्टो मार्केट में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसका कारण इन्फ्लेशन रेट, लिक्विडिटी और केंद्रीय बैंकों का क्रिप्टो माइनिंग पर बैन लगाना है। हाल ही में रूस के केंद्रीय बैंक ने फाइनेंशिअल स्टेबिलिटी, कंज्यूमर्स प्रोटेक्शन और मॉनिटरी पॉलिसी की सुरक्षा का हवाला देकर देश में क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल और माइनिंग पर बैन लगाने का प्रस्ताव पेश किया है। रूस की सरकार का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग या आतंकवाद को बढ़ावा देने में किया जा सकता है।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.