क्रिप्टो में वोलैटिलिटी या मार्जिन कॉल को समस्या नहीं मानती MicroStrategy

कंपनी के यह जानकारी देने से बिटकॉइन में बड़ी गिरावट आने के कारण एसेट की बिक्री करने को लेकर आशंका कम हुई है

क्रिप्टो में वोलैटिलिटी या मार्जिन कॉल को समस्या नहीं मानती MicroStrategy

बिटकॉइन का प्राइस हाल ही में घटकर लगभग 20,817 डॉलर तक गया था

ख़ास बातें
  • MicroStrategy के शेयर में सोमवार को भारी बिकवाली हुई थी
  • कंपनी को बिटकॉइन में कोलेट्रल वाले लोन पर मार्जिन कॉल नहीं मिली है
  • पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट जारी है
विज्ञापन
अमेरिका की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल MicroStrategy का कहना है कि उसे बिटकॉइन में कोलेट्रल वाले एक लोन के लिए मार्जिन कॉल नहीं मिली है और वह इस क्रिप्टोकरेंसी में वोलैटिलिटी बढ़ने का सामना कर सकती है। इससे बिटकॉइन में बड़ी गिरावट आने के कारण एसेट की बिक्री करने को लेकर आशंका कम हुई है।

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, बिटकॉइन में बड़ा इनवेस्टमेंट रखने वाली MicroStrategy ने मार्च में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी फाइनेंशियल फर्म Silvergate Capital Corp से लगभग 20.5 करोड़ डॉलर का लोन लिया था। तीन वर्ष के इस लोन के लिए कोलेट्रल का बड़ा हिस्सा बिटकॉइन में था। MicroStrategy ने पिछले महीने कहा था कि बिटकॉइन का प्राइस 21,000 डॉलर से नीचे जाने पर उसे मार्जिन कॉल या अतिरिक्त कैपिटल की डिमांड मिलेगी। बिटकॉइन का प्राइस हाल ही में घटकर लगभग 20,817 डॉलर तक गया था। कंपनी ने ईमेल के जरिए बताया कि उसे मार्जिन कॉल नहीं मिली है। 

इस बारे में Silvergate ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। MicroStrategy के शेयर में सोमवार को भारी बिकवाली हुई थी। हालांकि, इससे अगले दिन MicroStrategy के शेयर में लगभग 6 प्रतिशत और Silvergate के शेयर में लगभग 3 प्रतिशत की तेजी आई थी। आमतौर पर एक मार्जिन कॉल को अधिक कैपिटल उपलब्ध कराकर या लोन के कोलेट्रल को बेचकर पूरा किया जाता है। 

MicroStrategy ने कहा, "हम आवश्यक लोन-टु-वैल्यू रेशो को बरकरार रखने के लिए अतिरिक्त बिटकॉइन दे सकते हैं। मौजूदा प्राइस पर भी हमारे पास अतिरिक्त बिटकॉइन मौजूद हैं।" कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Michael Saylor ने एक ट्वीट कर बताया कि कंपनी को वोलैटिलिटी का पूर्वानुमान था और इस वजह से बैलेंस शीट का स्ट्रक्चर ऐसा रखा गया था जिससे विपरीत स्थिति होने पर मुश्किल का सामना न करना पड़े। कंपनी की ओर से यह जानकारी दिए जाने के बाद क्रिप्टो मार्केट को कुछ राहत मिली है। इससे पहले यह आशंका थी कि अमेरिका में इंटरेस्ट रेट्स बढ़ने से अधिक रिस्क वाले एसेट्स का आकर्षण कम हो सकता है। हालांकि, एनालिस्ट्स का कहना है कि क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी से एसेट्स की बिक्री की आशंका बहुत कम है। लोन लेने के लिए बिटकॉइन को कोलेट्रल के तौर पर रखने वाली चुनिंदा बड़ी कंपनियों में MicroStrategy शामिल है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Loan, Bitcoin, Software, Investment, Market, Collateral, Selling

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »