क्रिप्टो मार्केट में आ सकती है तेजी, ट्रंप की क्रिप्टोकरेंसी का रिजर्व बनाने की तैयारी

हाल ही में ट्रंप की अगुवाई वाली अमेरिका की नई सरकार ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने का फैसला किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 मार्च 2025 22:26 IST
ख़ास बातें
  • Donald Trump ने क्रिप्टोकरेंसीज का रिजर्व बनाने की घोषणा की है
  • इस रिजर्व में Bitcoin, Ether और Solana जैसी क्रिप्टोकरेंसीज शामिल होंगी
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट तेजी से बढ़ा है

इसके साथ ही ट्रंप ने दो बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज Bitcoin और Ether के लिए अपना समर्थन भी दोहराया है

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। हालांकि, इस मार्केट में पिछले कुछ सप्ताह से मंदी है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने क्रिप्टोकरेंसीज का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने की घोषणा की है। इसमें Bitcoin, Ether, Solana और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसीज शामिल होंगी। 

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TruthSocial पर एक पोस्ट में क्रिप्टोकरेंसीज का रिजर्व बनाने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य क्रिप्टो मार्केट को बढ़ावा देना है। इससे पहले ट्रंप ने डिजिटल एसेट्स से जुड़े एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर को साइन किया था। इस पोस्ट में ट्रंप ने कहा है, "अमेरिका के क्रिप्टो रिजर्व से पूर्व की बाइडेन सरकार के वर्षों के भष्ट हमलों के बाद इस सेगमेंट को बढ़ावा मिलेगा।" इसके साथ ही ट्रंप ने दुनिया में अमेरिका को क्रिप्टो की राजधानी बनाने की अपनी योजना को भी दोहराया है। उन्होंने कहा, "मैं यह पक्का करूंगा कि दुनिया में अमेरिका को क्रिप्टो की राजधानी बनाया जाए।" 

इसके साथ ही ट्रंप ने दो बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज Bitcoin और Ether के लिए अपना समर्थन भी दोहराया है। उन्होंने कहा कि ये दोनों क्रिप्टोकरेंसीज निश्चित तौर पर इस रिजर्व का प्रमुख हिस्सा होंगी। ट्रंप की इस घोषणा के बाद क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी हुई है। बिटकॉइन का प्राइस भी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था। 

हाल ही में ट्रंप की अगुवाई वाली अमेरिका की नई सरकार ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने का फैसला किया था। ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान Bitcoin का रिजर्व और क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाने का संकेत दिया था। हालांकि, बिटकॉइन का रिजर्व बनाने की योजना पर फेडरल रिजर्व ने असहमति जताई थी। अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने बताया था कि क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने के उद्देश्य से एक टास्क फोर्स बनाई गई है। अमेरिका की पिछली सरकार ने क्रिप्टो से जुड़ी बहुत सी फर्मों के खिलाफ रूल्स के उल्लंघन का आरोप लगाकर कार्रवाई की थी। इन फर्मों में Coinbase और Kraken शामिल थी। हालांकि, इन फर्मों ने रूल्स के उल्लंघन के आरोप को गलत बताया था। इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy ने पिछले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.