क्रिप्टो मार्केट में Pepe Coin की धूम, लॉन्च के एक महीने में ही जोरदार तेजी

मीमकॉइन ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने वाले मीम्स से जुड़े होते हैं

क्रिप्टो मार्केट में Pepe Coin की धूम, लॉन्च के एक महीने में ही जोरदार तेजी

Pepe Coin एक मेंढक के कार्टून से जुड़ा है जिसे अक्सर सोशल मीडिया पर मीम्स में देखा जाता है

ख़ास बातें
  • Pepe Coin एक मेंढक के कार्टून से जुड़ा है
  • इस कार्टून वाले मेंढक को अक्सर इंटरनेट मीम्स में देखा जाता है
  • इसमें ट्रेडिंग के लिए गैस फीस नहीं चुकानी होगी
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर दिलचस्पी में कमी आई है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस पर भी प्रेशर बना हुआ है। हालांकि, क्रिप्टो मार्केट में एक नए मीमकॉइन Pepe Coin में लॉन्च के एक महीने में ही काफी उतार-चढ़ाव हो रहा है। मीमकॉइन ऐसे क्रिप्टो टोकन होते हैं जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने वाले मीम्स से जुड़े होते हैं। Pepe Coin एक मेंढक के कार्टून से जुड़ा है। इस कार्टून वाले मेंढक को अक्सर लोकप्रिय इंटरनेट मीम्स में देखा जाता है। 

Pepe Coin के लिए Ethereum ब्लॉकचेन पर सपोर्ट है। हालांकि, पिछले महीने इसके रिलीज पर कोई चर्चा नहीं हुई थी और सोशल मीडिया पर भी यह नहीं दिखा था। इस मीमकॉइन के डिवेलपर्स की पहचान का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, उन्होंने Pepe Coin के लिए टैक्स फ्री पॉलिसी रखी है।  इसके टैक्स फ्री होने का मतलब है कि इसमें ट्रेडिंग के लिए गैस फीस नहीं चुकानी होगी। इसके लिए 391,790,000,000,000 टोकन्स की पहले से तय सप्लाई रखी गई है। इसका लॉन्च पर प्राइस $0.000000001 था, जो इस महीने की शुरुआत में लगभग 7,000 प्रतिशत बढ़ गया था। इसका मार्केट कैप भी लगभग 1.8 अरब डॉलर पर पहुंचा था। हालांकि, इसके बाद इसके प्राइस में बड़ी गिरावट आई है। CoinMarketCap के अनुसार, पिछले शुक्रवार को इसका प्राइस  $0.000001514 पर था। 

अमेरिका में इकोनॉमी की स्थिति कमजोर होने की रिपोर्ट आने का असर Pepe Coin के प्राइस पर भी पड़ा है। इसका मार्केट घटकर 59.79 करोड़ डॉलर रह गया है। Binance जैसे कुछ बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों ने अपने प्लेटफॉर्म पर Pepe Coin को ट्रेडिंग के लिए लिस्ट किया है। हालांकि, बहुत से लोग इसमें ट्रेडिंग को लेकर दूरी बनाए हुए हैं। हाल ही में इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk के Pepe कहे जाने वाले मेंढक को दिखाने वाला एक मीम पोस्ट करने से इस मीमकॉइन को लेकर दिलचस्पी फिर बढ़ी है। 

इस मीम कॉइन के को रिलीज करने वालों के अज्ञात होने और कुछ दिनों में ही इसके प्राइस में बहुत अधिक तेजी और फिर भारी गिरावट से इसके रग पुल स्कैम होने की आशंका जताई जा रही है। इस तरह के स्कैम में टोकन्स को रिलीज करने के बाद इनके प्राइस में जितना अधिक हो सके तेजी लाने की कोशिश होती है और इसके बाद रकम समेटने के बाद स्कैमर्स निकल जाते हैं और इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »