Bitcoin, Ether के साथ Crypto मार्केट हुई सुस्त, Elrond, Cosmos, Bitcoin SV में बढ़त

बिटकॉइन ने आज फिर गिरावट देखी और 2.33 प्रतिशत लुढ़कने के साथ दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी 63,350 डॉलर (लगभग 47 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 21:29 IST
ख़ास बातें
  • Tether, Cardano, Ripple और Polkadot में गिरावट।
  • 4.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला ईथर।
  • Dogecoin और Shiba Inu ने भी गिरावट के साथ किया ट्रेड शुरू।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कहा कि क्रिप्टोकरेंसी को इस्तेमाल के लिए सुरक्षित बनाने की आवश्यकता है।

Bitcoin हाल ही में अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा था मगर पिछले कुछ दिनों से चल रही गिरावट के कारण आज यह उस स्तर से एक कदम और दूर चला गया। बिटकॉइन ने आज फिर गिरावट देखी और 2.33 प्रतिशत लुढ़कने के साथ दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी का प्रत्येक टोकन भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 63,350 डॉलर (लगभग 47 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। इस बीच CoinMarketCap और Coinbase जैसे ग्लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन लगभग 57,566 डॉलर (लगभग 42 लाख रुपये) की कम कीमत पर कारोबार कर रहा है। बिटकॉइन का प्राइस 9 नवंबर को 68,327.99 डॉलर (लगभग 50.5 लाख रुपये) के अपने ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। मगर उसके बाद से यह अब नीचे ही चल रहा है। साथ ही दूसरी कई क्रिप्टोकरेंसी भी इसी राह पर हैं और उनमें भी लगातार गिरावट जारी है। 

Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार Ether, जो 4.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला, वर्तमान में 4,599 डॉलर (लगभग 3.4 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। इथेरियम-आधारित क्रिप्टोकरेंसी इस महीने की शुरुआत में 4,870 डॉलर (लगभग 3.61 लाख रुपये) के अपने लेटेस्ट हाई पर पहुंची थी। तब से यह इसी कीमत के आसपास बनी हुई है। ईथर में बहुत अधिक गिरावट या बहुत अधिक बढ़त अभी हाल के दिनों में नहीं दिखी है। 

Tether, Cardano, Ripple और Polkadot सहित अन्य लोकप्रिय altcoins ने भी अपनी कीमतों में गिरावट देखी। मीम बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी जैसे Dogecoin और Shiba Inu ने भी गिरावट के साथ ट्रेड शुरू किया। जिन कॉइन्स में बढ़त देखी गई है उनमें Elrond, Cosmos, Bitcoin SV और Zcash शामिल रहे। 

जहां अमेरिका के कई हिस्से जैसे न्यूयॉर्क और मियामी क्रिप्टो-कल्चर को अपना रहे हैं, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कहा कि क्रिप्टोकरेंसी को इस्तेमाल के लिए "सुरक्षित" बनाने की आवश्यकता है।

एक इंटरव्यू में, OCBC (दक्षिणपूर्व एशिया का दूसरा सबसे बड़ा बैंक) के सीईओ हेलेन वोंग ने कहा कि बैंक एक डिजिटल एसेट एक्सचेंज स्थापित करने की भी योजना बना रहा है। OCBC या Oversea-Chinese Banking Corporation सिंगापुर में स्थित है।
Advertisement
इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े बैंक Commonwealth Bank के सीईओ ने डिजिटल ऐसेट इंडस्ट्री में समय पर प्रवेश नहीं करने के बड़े जोखिमों की भविष्यवाणी की है। उन्होंने प्रमुख क्रिप्टो प्लेयर्स के साथ साझेदारी पर हस्ताक्षर किए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency News Hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  2. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  3. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  4. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  5. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  6. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  2. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  3. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  4. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  7. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  8. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
  9. Bitcoin पर बिकवाली का प्रेशर, 20 महीनों के निचले लेवल पर प्राइस 
  10. IBM ने पेश की दुनिया की पहली सब-1 नैनोमीटर चिप! AI को मिलेगी नई उड़ान ...
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.