क्रिप्टो मार्केट में आ सकती है तेजी, Ether ETF की शुरू होगी ट्रेडिंग 

इस वर्ष की शुरुआत में सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के ETF की शुरुआत हुई थी। इसे इनवेस्टर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जुलाई 2024 22:34 IST
ख़ास बातें
  • Ether ETFs के लिए फीस 0.19 प्रतिशत से 2.5 प्रतिशत के बीच है
  • क्रिप्टो सेगमेंट के लिए यह प्रोडक्ट महत्वपूर्ण है
  • भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है

स्पॉट क्रिप्टो ETF में इससे जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट प्राइस को ट्रैक किया जाएगा

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs) की ट्रेडिंग को अमेरिका में मार्केट रेगुलेटर SEC से अप्रूवल मिल गया है। इस वर्ष की शुरुआत में सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के ETF की शुरुआत हुई थी। इसे इनवेस्टर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

VanEck, Franklin Templeton, Fidelity और Invesco के Ether ETFs की ट्रेडिंग मंगलवार से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा कुछ अन्य फाइनेंशियल कंपनियों के Ether ETFs भी लॉन्च किए जाएंगे। स्पॉट बिटकॉइन ETFs के लॉन्च के बाद Ether के इस प्रोडक्ट की शुरुआत क्रिप्टो इंडस्ट्री के डिजिटल एसेट्स को फाइनेंशियल सेक्टर में शामिल करने के अभियान की जीत है। Ether ETFs के लिए फीस 0.19 प्रतिशत से 2.5 प्रतिशत के बीच है। क्रिप्टो सेगमेंट के लिए यह प्रोडक्ट महत्वपूर्ण है और इससे यह पता चलेगा कि डिजिटल एसेट्स को एक इनवेस्टमेंट के तौर पर स्वीकार किया जाता है या नहीं।   
Advertisement
स्पॉट क्रिप्टो ETF में इससे जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट प्राइस को ट्रैक किया जाएगा और इनवेस्टर्स को उस क्रिप्टोकरेंसी को खरीदे बिना उसमें रकम लगाने का अवसर मिलेगा। भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। हाल ही में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसीज को 'करेंसी' के तौर पर माना या देखा नहीं जाता। 

देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। क्रिप्टो इंडस्ट्री की ओर से केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, मंगलवार को पेश हुए बजट में सीतारमण ने क्रिप्टोकरेंसीज का कोई जिक्र नहीं किया। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स निराश हैं। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर चेतावनी भी दी है। इस सेगमेंट से जुड़े स्कैम के मामले भी बढ़े हैं। पिछले सप्ताह क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के एक मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट की सिक्योरिटी में सेंध लगी थी। इस एक्सचेंज से लगभग 24 करोड़ डॉलर (लगभग 1,965 करोड़ रुपये) संदिग्थ तरीके से एक नए एड्रेस पर भेजे गए हैं, जो विवादास्पद क्रिप्टो मिक्सर प्लेटफॉर्म, Tornado Cash से जुड़ा है। WazirX को इस मामले की जानकारी सिक्योरिटी फर्म Cyvers के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट से मिली थी। WazirX ने अपने प्लेटफॉर्म पर सभी डिपॉजिट और विड्रॉल को रोक दिया है। Cyvers ने बताया था कि WazirX से फंड जिस एड्रेस पर भेजा गया है उसने PEPE, GALA और USDT टोकन्स को Ether में बदल दिया है। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.