क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 1,05,300 डॉलर से ज्यादा

अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने बताया है कि क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने के उद्देश्य से एक टास्क फोर्स बनाई गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जनवरी 2025 18:23 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 1,05,380 डॉलर से अधिक पर था
  • Solana में 6 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है
  • प्रॉफिट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में XRP और BNB शामिल थे

इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी में भी बढ़ोतरी हो रही है

अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेशंस बनाने की घोषणा की गई है। इससे क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 1,05,380 डॉलर से अधिक पर था। इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर कार्यभार संभालने वाले Donald Trump ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने और क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाने का संकेत दिया था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,311 डॉलर पर था। Solana में 6 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इस रिपोर्ट को प्रकाशित किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर Solana का प्राइस 6.40 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 258 डॉलर पर था।  प्रॉफिट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में XRP और BNB शामिल थे। 
Advertisement

अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने बताया है कि क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने के उद्देश्य से एक टास्क फोर्स बनाई गई है। क्रिप्टो से जुड़ी बहुत सी फर्मों के खिलाफ अमेरिका की पिछली सरकार ने रूल्स के उल्लंघन का आरोप लगाकर कार्रवाई की थी। इन फर्मों में Coinbase और Kraken शामिल थी। हालांकि, इन फर्मों ने रूल्स के उल्लंघन के आरोप को गलत बताया था। ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान Bitcoin का रिजर्व और क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाने का संकेत दिया था। हालांकि, बिटकॉइन का रिजर्व बनाने की योजना से फेडरल रिजर्व ने इनकार किया था। 

पिछले कुछ सप्ताह में बिटकॉइन स्पॉट ETF में भी फंडिंग बढ़ी है। इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी में भी बढ़ोतरी हो रही है। सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy ने पिछले कुछ सप्ताह में बड़ी संख्या में Bitcoin खरीदे हैं। इस कंपनी ने 19 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में लगभग 11,000 बिटकॉइन की खरीदारी लगभग 1.1 अरब डॉलर में की है। यह माइक्रोस्ट्रैटेजी की यह लगातार 11वें सप्ताह में बिटकॉइन की बड़ी संख्या में खरीदारी है। इस कंपनी के पास लगभग 4,61,000 बिटकॉइन हैं। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में कर रही हैं। रूस की सरकार ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  3. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  4. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  2. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  3. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  4. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  5. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  6. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  7. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  8. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  10. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.