क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 72,000 डॉलर से ज्यादा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में अधिक प्रॉफिट था। इसका प्राइस लगभग 4,128 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मई 2024 17:07 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 72,034 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • Tether, Binance Coin, Cardano और Polkadot में भी प्रॉफिट था
  • बिटकॉइन ने 5 मई को ब्लॉक नंबर 8,42,241 पर एक अरब ट्रांजैक्शंस पूरी की थी

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में अधिक प्रॉफिट था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को लगभग एक प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग  72,034 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन कुछ घटकर 68,772 डॉलर पर था। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में पिछले सप्ताह Ether के लिए ETF को स्वीकृति मिलने के बाद बिटकॉइन का प्रदर्शन न्यूट्रल है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में अधिक प्रॉफिट था। इसका प्राइस लगभग 4,128 डॉलर पर था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 2.54 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3,911 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। Ether का प्राइस अगले कुछ सप्ताह में तेजी से बढ़ सकता है। अमेरिका के मार्केट्स रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने डीसेंट्रलाइज्ड ब्लॉकचेन Ethereum के नेटिव टोकन ETH के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स ( ETF) के लिए स्वीकृति दी है। इससे पहले बिटकॉइन के ETF को स्वीकृति मिलने पर इसका प्राइस तेजी से बढ़ा था। बिटकॉइन ETF में काफी इनवेस्टमेंट किया गया है। 
Advertisement

Tether, Binance Coin, Cardano और Polkadot में भी प्रॉफिट था। Chainlink, Near Protocol, Polygon, Litecoin, Cronos और Stellar के प्राइस घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.68 प्रतिशत बढ़कर 2.58 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

बिटकॉइन ने 5 मई को ब्लॉक नंबर 8,42,241 पर एक अरब ट्रांजैक्शंस पूरी की थी। पहले बिटकॉइन ब्लॉक को 3 जनवरी, 2009 को माइन किया गया था। इसकी 5,603 दिन की मौजूदगी में बिटकॉइन नेटवर्क ने प्रति दिन औसत 1,78,475 ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस किया है। इसमें लाइटनिंग नेटवर्क के जरिए प्रोसेस की गई ट्रांजैक्शंस शामिल नहीं हैं। लाइटनिंग नेटवर्क लेयर 2 बिटकॉइन प्रोटोकॉल है जो तेजी से ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस करता है। पिछले महीने बिटकॉइन का चौथा हाविंग इवेंट हुआ था। इसके कुछ दिन बाद इसने एक दिन में 9,26,000 की सबसे अधिक ट्रांजैक्शंस दर्ज की थी। बिटकॉइन के क्रिएटर को Satoshi Nakamoto कहा जाता है। Satoshi ने 31 अक्टूबर, 2008 को पहला बिटकॉइन व्हाइटपेपर पब्लिश किया था और तब बिटकॉइन का प्राइस 0.0008 डॉलर का था। बिटकॉइन की मौजूदा मार्केट वैल्यू लगभग 1.25 लाख करोड़ डॉलर की है। इसकी कुल सप्लाई 2.1 करोड़ टोकन्स पर सीमित है। हाल ही में Benchmark Company के एनालिस्ट,  Mark Plamer ने पूर्वानुमान दिया था कि बिटकॉइन का प्राइस अगले वर्ष के अंत तक 1,50,000 डॉलर हो सकता है। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  4. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  5. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  6. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  7. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  8. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  9. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  10. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.