क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 लाख करोड़ डॉलर से कम हुआ

भारी बिकवाली होने से क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर लगभग 18 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 14 जून 2022 18:16 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस गिरकर लगभग 23,489 डॉलर पर है
  • मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में और गिरावट आ सकती है
  • क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर बहुत से देशों में कानून भी बनाए जा रहे हैं

इनवेस्टर्स अधिक रिस्क वाले एसेट्स से दूरी बना रहे हैं

सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस गिरकर लगभग 21,000 डॉलर पर पहुंचने के साथ क्रिप्टो मार्केट में गिरावट जारी है। भारी बिकवाली होने से क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर लगभग 18 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष नवंबर में यह लगभग 3 लाख करोड़ डॉलर पर था, जो अब गिरकर 1 लाख करोड़ डॉलर से कम हो गया है। 

वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस गिरकर लगभग 23,489 डॉलर पर है। CoinGecko के अनुसार, पिछले सात दिनों में इसमें लगभग 27 प्रतिशत की कमी हुई है। क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के पीछे मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियां बड़ा कारण है। अमेरिकी सरकार के ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के मासिक इन्फ्लेशन डेटा में इन्फ्लेशन के मई में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 8.6 प्रतिशत बढ़ने का पता चला था। यह पिछले 40 वर्ष का उच्च स्तर है। इसके अलावा Terra में गिरावट से भी मार्केट में बिकवाली हुई थी, जिससे इनवेस्टर्स को करोड़ों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा था। कुछ क्रिप्टो फर्मों की वित्तीय स्थिति कमजोर होने की जानकारी मिलने से भी मार्केट में बिकवाली हो रही है। 

इनवेस्टर्स अधिक रिस्क वाले एसेट्स से दूरी बना रहे हैं। इसका संकेत दुनिया भर में स्टॉक मार्केट्स में गिरावट से मिल रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में और गिरावट आ सकती है और यह लगभग 20,000 पर आ सकता है। हालांकि, इसका मौजूदा प्राइस लंबी अवधि के इनवेस्टर्स के लिए खरीदारी का एक अच्छा मौका भी बताया जा रहा है। 

क्रिप्टोकरेंसीज ने इससे पहले भी मुश्किल दौर का सामना किया है। क्रिप्टो इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Koinbasket के को-फाउंडर ने एक स्टेटमेंट में कहा, "क्रिप्टो मार्केट का कैपिटलाइजेशन अगले कुछ वर्षों में 10 लाख करोड़ डॉलर से अधिक हो सकता है। हालांकि, इस सेगमेंट में वोलैटिलिटी अधिक होती है और यह एक रिस्क वाला एसेट क्लास है। इस वजह से इनवेस्टर्स को अपनी बचत का 5-10 प्रतिशत ही इसके लिए एलोकेट करना चाहिए।" क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर बहुत से देशों में कानून भी बनाए जा रहे हैं। रेगुलेटर्स ने भी इस सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाने पर जोर दिया है। चीन ने पिछले वर्ष बिटकॉइन माइनिंग पर रोक लगाने के साथ ही क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज पर सख्ती की थी। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Selling, Bitcoin, Terra, Investors, Market, America, Inflation
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.