मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ED की जांच के घेरे में भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज

देश में क्रिप्टो सेगमेंट पहले ही मार्केट की वोलैटिलिटी और नए टैक्स रूल लागू होने से मुश्किलों का सामना कर रहा है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 7 जुलाई 2022 14:42 IST
ख़ास बातें
  • इन एक्सचेंजों की मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य उल्लंघनों के लिए जांच होगी
  • CoinDCX और WazirX ने देश के कानूनों का पालन करने का दावा किया है
  • इस जांच से इन एक्सचेंजों की ट्रेडिंग वॉल्यूम और घट सकती है

ED ने CoinDCX, WazirX और CoinSwitch Kuber को नोटिस दिए हैं

देश के कुछ क्रिप्टो एक्सचेंज कानूनी विवाद में फंस गए हैं। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने  CoinDCX, WazirX और CoinSwitch Kuber को नोटिस दिए हैं। इन एक्सचेंजों की मनी लॉन्ड्रिंग और फॉरेन एक्सचेंज कानून के उल्लंघन के मामलों में जांच होगी। ED के अलावा फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) से जुड़ी अथॉरिटीज भी जांच का हिस्सा होंगी।

CoinSwitch के प्रवक्ता ने Gadgets 360 से कहा, "क्रिप्टो सेगमेंट शुरुआती दौर की एक इंडस्ट्री है और इसमें काफी संभावना है। हमें विभिन्न सरकारी एजेंसियों से प्रश्न मिले हैं। हमारा रवैया हमेशा पारदर्शिता का रहा है।" मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ED यह जानना चाहता है कि देश में क्रिप्टो एक्सचेंज कैसे काम करते हैं। CoinDCX और WazirX दोनों ने देश के कानूनों का पालन करने का दावा किया है और ये कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। देश में क्रिप्टो सेगमेंट पहले ही मार्केट की वोलैटिलिटी और नए टैक्स रूल लागू होने से मुश्किलों का सामना कर रहा है। इस जांच से इन एक्सचेंजों की ट्रेडिंग वॉल्यूम और घट सकती है। 

पिछले कुछ दिनों में  क्रिप्टो एक्सचेंजों CoinDCX, BitBNS, WazirX और Zebpay की ट्रेडिंग वॉल्यूम घटकर लगभग 56 लाख डॉलर होने की रिपोर्ट है। जून तक यह आंकड़ा लगभग एक करोड़ डॉलर का था। इस वर्ष अप्रैल से वर्चुअल डिजिटल एसेट्स ( VDA) से प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत का टैक्स लागू हुआ था। इसके बाद से क्रिप्टो ट्रेडर्स के लिए प्रॉफिट हासिल करना मुश्किल हो गया है। इस महीने से प्रत्येक क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर एक प्रतिशत का टैक्स कटने का मतलब है कि क्रिप्टोकरेंसीज की खरीद और डिपॉजिट पर एक प्रतिशत टैक्स चुकाना होगा, जिससे इनवेस्टर्स पर दबाव बढ़ गया है। 

केंद्र सरकार का मानना है कि क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस पर एक प्रतिशत के TDS से इन ट्रांजैक्शंस को ट्रैक करना आसान हो जाएगा। यह TDS क्रिप्टोकरेंसीज के अलावा नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) और अन्य मेटावर्स एलिमेंट्स सहित VDA पर लगेगा। क्रिप्टो से जुड़ी कम्युनिटी ने इस अतिरिक्त वित्तीय भार को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने हाल ही में कहा था कि क्रिप्टो से जुड़े कानून को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पिछले वर्ष क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने को कहा था। हालांकि, सरकार का कहना है कि वह इस सेगमेंट पर पूरी तरह रोक नहीं लगाएगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Investigation, Trading, Investors, Market, ED, Law, Tax
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.