Crypto एक्‍सचेंज Binance ने 740 मिलियन डॉलर के BNB टोकन किए बर्न, 19वीं बार किया ऐसा, जानें क्‍यों

माना जा रहा है कि टोकन को प्रचलन से हटाकर कम्‍युनिटी को ट्रांसपैरेंसी मिलेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2022 13:48 IST
ख़ास बातें
  • 18 लाख से ज्‍यादा BNB टोकन को हटाया गया है
  • 19वीं बार बर्न किया गया है टोकन्‍स को
  • 100 मिलियन टोकन से कम लाने का है लक्ष्‍य

बीएनबी चेन (BNB) दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज का मूल टोकन है।

क्रिप्‍टो टोकन्‍स को प्रचलन से हटाना नई बात नहीं है। कई मौकों पर क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज ऐसा करते हैं। अब दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बिनेंस (Binance) ने 18 लाख से ज्‍यादा BNB टोकन को चलन से हटा दिया है। बिनेंस के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव ऑफ‍िसर चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao) का कहना है कि यह प्रक्रिया असेट के डिफ्लेशनेरी नेचर को दिखाती है। बीएनबी चेन (BNB) दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज का मूल टोकन है। इसके टोकन्‍स को 19वीं बार बर्न किया गया और प्रचलन से हटाया गया है। 

cryptopotato के मुताबिक, कंपनी ने 18 लाख 30 हजार 382 BNB टोकन को एक ऐसे वॉलेट में भेज दिया, जहां सिर्फ टोकन रिसीव किए जा सकते हैं। हालांकि उसमें हर कोई टोकन नहीं भेज सकता। इनकी कीमत 741 मिलियन डॉलर से ज्‍यादा आंकी गई है। माना जा रहा है कि टोकन को प्रचलन से हटाकर कम्‍युनिटी को ट्रांसपैरेंसी मिलेगी। BNB कॉइंस को इसलिए जलाया गया ताकि इसकी टोटल सप्‍लाई धीरे-धीरे कम करके 100 मिलियन टोकन से कम ले आया जाए। एक हालिया ट्वीट में बिनेंस के हेड- चांगपेंग झाओ ने भी इस कॉन्‍सेप्‍ट को दोहराया था। 
Advertisement

इसके बाद के पोस्‍ट में झाओ ने बिनेंस की पहल को सही ठहराया था। कहा था कि टीम हर तिमाही में ऐसा करने के लिए समर्पित है। ध्‍यान देने वाली बात यह है कि इस प्रोसेस का असर BNB के डॉलर मूल्यांकन पर पड़ता है। फ‍िलहाल यह तेजी से कारोबार कर रही है। मंगलवार को इसने 4.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखी है। इससे पहले कंपनी ने जनवरी में 800 मिलियन डॉलर कीमत के BNB टोकन्‍स को प्रचलन से हटा दिया था। 

बात करें क्रिप्‍टो टोकंस की कीमतों की, तो मंगलवार को कॉइन्स की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। बिटकॉइन की कीमत में 3.38 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर इसकी कीमत 42,742 डॉलर यानी कि लगभग 32.60 लाख रुपये है। ग्लोबल एक्सचेंज पर बिटकॉइन की कीमत 40,800 डॉलर है और पिछले 24 घंटों में यह 4.52 प्रतिशत बढ़ी है। CoinGecko के डाटा के मुताबिक, बिटकॉइन की कीमत सप्ताह-दर-दिन 3 प्रतिशत बढ़ी है। बिटकॉइन को लेकर Incrementum AG के मैनेजिंग पार्टनर Stoeferle ने कहा है  कि अगर बिटकॉइन अगले 5 से 10 वर्षों के लिए रहता है, तो यह उस स्तर पर पहुंच सकता है जिसके बारे में हम अभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  12. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.