मार्केट में भारी बिकवाली से क्रिप्टो बिलिनेयर्स को लगा बड़ा झटका

क्रिप्टो मर्चेंट बैंक Galaxy Digital के CEO Michael Novogratz की संपत्ति पिछले वर्ष नवंबर की शुरुआत में लगभग 8.5 अरब डॉलर की थी, जो अब घटकर लगभग 2.5 अरब डॉलर हो गई है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 मई 2022 17:08 IST
ख़ास बातें
  • पिछले दो वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में जोरदार तेजी आई थी
  • फेडरल रिजर्व के रेट बढ़ाने के बाद से क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली हुई है
  • बिटकॉइन और इथर के प्राइसेज हाई लेवल से आधे से कम रह गए हैं

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से नुकसान उठाने वाले बिलिनेयर्स की बड़ी संख्या है

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Coinbase के फाउंडर और CEO Brian Armstrong की व्यक्तिगत संपत्ति क्रिप्टोकरेंसीज में पिछले कुछ दिनों से हो रही बिकवाली से काफी घटी है। पिछले वर्ष नवंबर में उनकी संपत्ति लगभग 13.7 अरब डॉलर और मार्च के अंत में लगभग 8 अरब डॉलर की थी। यह अब घटकर केवल 2.2 अरब डॉलर रह गई है।  

Coinbase Global Inc के शेयर में पिछले वर्ष अप्रैल में ट्रेडिंग शुरू हुई थी और तब से इसका प्राइस 84 प्रतिशत गिर चुका है। कंपनी के दूसरी तिमाही में ट्रेडिंग वॉल्यूम और मंथली ट्रांजैक्टिंग यूजर्स में कमी होने की चेतावनी देने के बाद बुधवार को इसका शेयर 53.72 डॉलर पर बंद हुआ था। इससे क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में अधिक गिरावट होने की स्थिति से निपटने की Coinbase की क्षमता पर भी सवाल उठे हैं। इसके बाद कंपनी का पक्ष लेने के लिए Armstrong ने ट्विटर पर कहा कि बैंकरप्ट कोई का कोई रिस्क नहीं है और यूजर्स के फंड सुरक्षित हैं। 

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से नुकसान उठाने वाले बिलिनेयर्स की बड़ी संख्या है। क्रिप्टो मर्चेंट बैंक Galaxy Digital के CEO Michael Novogratz की संपत्ति पिछले वर्ष नवंबर की शुरुआत में लगभग 8.5 अरब डॉलर की थी, जो अब घटकर लगभग 2.5 अरब डॉलर हो गई है। स्टेबलकॉइन TerraUSD को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान देने वाले Novogratz को इसी इकोसिस्टम के क्रिप्टो टोकन Luna के प्राइस में गिरावट से बैंकरप्ट होने का भी रिस्क है। पिछले दो वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में जोरदार तेजी आने से इस सेगमेंट में फंड लगाने वाले बहुत से मोटी जेब वाले लोग बिलिनेयर बन गए थे।

अमेरिका में फेडरल रिजर्व के रेट बढ़ाने के बाद से स्टॉक्स में बिकवाली हो रही है और इसका असर क्रिप्टो सेगमेंट पर भी पड़ा है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin और Ether में पिछले वर्ष के हाई लेवल्स से 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ चुकी है। क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट रखने वाले लगभग सभी लोगों को नुकसान हुआ है लेकिन इस गिरावट से क्रिप्टो एक्सचेंजों के फाउंडर्स और कुछ अन्य कारोबारियों की संपत्ति बहुत कम हो गई है। Bloomberg Billionaires Index के डेटा के अनुसार, क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के CEO Changpeng Zhao की संपत्ति इस वर्ष की शुरुआत में लगभग 96 अरब डॉलर की थी, जो बुधवार तक घटकर केवल 11.6 अरब डॉलर रह गई। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Selling, Coinbase, Investors, Ether

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  2. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  3. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  4. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  5. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  8. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  9. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  10. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.