CoinDCX ने Amazon Pay के पूर्व एग्जिक्यूटिव को बनाया DeFi यूनिट का हेड

इस इकोसिस्टम में क्रिप्टोकरेंसीज और NFT की बड़ी हिस्सेदारी होगी। मेटावर्स, NFT और Web3 सेगमेंट्स में गेम्स बनाने वाली फर्में इनवेस्टर्स के लिए प्रोजेक्ट्स ला रही हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 20 जुलाई 2022 18:44 IST

मेटावर्स, NFT और Web3 सेगमेंट्स में गेम्स बनाने वाली इनवेस्टर्स के लिए प्रोजेक्ट्स लाए जा रहे हैं

देश के प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल CoinDCX ने डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) में आगे बढ़ने की योजना बनाई है। इसी कड़ी में एक्सचेंज ने Amazon Pay के पूर्व सीनियर एग्जिक्यूटिव Gaurav Arora को CoinDCX Pro के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर हायर किया है।

DeFi सेगमेंट में बढ़ोतरी हो रही है और CoinDCX ने इसमें एक्सपैंशन करने की तैयारी की है। Arora के पास प्रमुख प्रोडक्ट्स को आगे बढ़ाने का एक दशक से अधिक का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने कहा, "Web3 और DeFi शुरुआती दौर में हैं और बहुत से लोगों की पहुंच से बाहर हैं। हमारा मानना है कि अगले कुछ वर्षों में लाखों यूजर्स डीसेंट्रलाइज्ड ब्लॉकचेन इकोसिस्टम से जुड़ेंगे। हमारा लक्ष्य इन लोगों को अवसरों तक पहुंचने में मदद करने का है।" CoinDCX ने  Web3 में शुरुआती सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक बनने के लिए कोशिशें शुरू की हैं। इससे लोगों को नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) और मेटावर्स जैसे अन्य सेगमेंट्स में भी मदद मिलेगी। 
Advertisement

इस बारे में Gartner की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए एक्सचेंज ने कहा कि 2026 तक लगभग 25 प्रतिशत लोग कार्य, खरीदारी, शिक्षा या मनोरंजन के लिए मेटावर्स पर प्रति दिन कम से कम एक घंटा बिताएंगे। इस इकोसिस्टम में क्रिप्टोकरेंसीज और NFT की बड़ी हिस्सेदारी होगी। मेटावर्स, NFT और Web3 सेगमेंट्स में गेम्स बनाने वाली फर्में इनवेस्टर्स के लिए प्रोजेक्ट्स ला रही हैं। ये फर्में इनिशियल गेम ऑफरिंग (IGO) के साथ इनवेस्टर्स को आकर्षित करने और प्रोजेक्ट्स को लेकर कुछ हलचल बनाने की भी कोशिश करती हैं।

IGO से ऐसे गेमिंग प्रोजेक्ट्स में शुरुआती दौर में इनवेस्ट करने का मौका मिलता है जिनमें लॉन्च के बाद अधिक रिटर्न देने की संभावना होती है। गेम डिवेलपर्स अक्सर गेम से जुड़े क्रिप्टो टोकन्स और डिजिटल कलेक्टिबल्स को IGO के तौर पर प्रस्तुत कर अपने प्रोजेक्ट्स के लिए फंड जुटाते हैं। इनमें बायर्स को मिस्ट्री बॉक्स और वैपन्स जैसी गेम की एक्सेसरीज को पहले लेने का मौका भी मिलता है। IGO में इनवेस्ट करने के लिए लॉन्चपैड टोकन्स को खरीदने की जरूरत हो सकती है। इससे IGO में एलोकेशन की गारंटी मिलती है। Seedify, Gamestarter और EnjinStarter ऐसे कुछ लोकप्रिय लॉन्चपैड हैं। Binance Labs ने अपने Web3 से जुड़े फंड के लिए लगभग 50 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट हासिल किया है। इस फंड से क्रिप्टो और Web3 स्टार्टअप्स की मदद की जाएगी।  
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Metaverse, DeFi, Exchange, NFT, Market, Entertainment, Web3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.