Dogecoin होल्डर्स के लिए खुशखबरी! Coinbase का DOGE के लिए फ्यूचर ट्रेडिंग लाने का प्लान

खबर लिखते समय तक, Gadgets360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार Dogecoin $0.15 (लगभग 12.3 रुपये) पर कारोबार कर रहा था। CFTC के साथ Coinbase की फाइलिंग के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मार्च 2024 20:27 IST
ख़ास बातें
  • Coinbase की Dogecoin के लिए फ्यूचर्स ट्रेडिंग सर्विस करने की प्लानिंग
  • 21 मार्च को Dogecoin $0.15 (लगभग 12.3 रुपये) पर कारोबार कर रहा था
  • Coinbase पर 1 अप्रैल तक शुरू हो सकती है फ्यूचर ट्रेडिंग सर्विस
ऐसा लगता है कि Coinbase अपने पोर्टफोलियो में और अधिक सर्विस जोड़ने के तरीके तलाश रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग प्लेटफॉर्म को एक्सेस कर सकें और विभिन्न तरीकों से डिजिटल एसेट्स से जुड़ सकें। क्रिप्टो एक्सचेंज अब Dogecoin के लिए फ्यूचर ट्रेडिंग सर्विस शुरू करने की योजना बना रहा है। फ्यूचर ट्रेडिंग के जरिए लोग स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट के तहत किसी इकोसिस्टम के भविष्य के मूल्यों के खिलाफ बैरियरह लगा सकते हैं, जो यह सुनिश्चित करता है कि पहले से निर्धारित तारीख पर इकोसिस्टम की खरीद और बिक्री उसी कीमत पर पूरी हो, जो शुरुआत में अनुमानित थी।

इस प्लान के साथ आगे बढ़ते हुए Coinbase ने लिखित लेटर्स के जरिए यूएस कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमीशन (सीएफटीसी) को अपने प्लान्स की रूपरेखा दी है। लेटर में एक्सचेंज बताता है कि वह कैश-सेटल सर्विस के साथ फ्यूचर ट्रेडिंग कॉन्ट्रैक्ट प्रोडक्ट को लॉन्च करने की योजना कैसे बना रहा है। DOGE में रुचि के बारे में बताते हुए, कॉइनबेस ने CFTC को बताया, "डॉगकॉइन की स्थायी लोकप्रियता और सक्रिय कम्युनिटी सपोर्ट से पता चलता है कि यह क्रिप्टोकरेंसी दुनिया की लीडर बनने के लिए एक मीम के रूप में अपनी उत्पत्ति को पार कर गया है।"
 

खबर लिखते समय तक, Gadgets360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार Dogecoin $0.15 (लगभग 12.3 रुपये) पर कारोबार कर रहा था। CFTC के साथ Coinbase की फाइलिंग के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

कॉइनबेस 1 अप्रैल तक डॉजकॉइन फ्यूचर ट्रेडिंग सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। CoinTelegraph की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक्सचेंज 'सेल्फ-सर्टिफिकेशन' मेथड को लागू करके CFTC से अनुमोदन प्राप्त करने से पहले ही कॉइनबेस डेरिवेटिव्स प्लेटफॉर्म पर इस सेवा को लॉन्च कर सकता है। CoinMarketCap ने दिखाया कि इस खबर के सामने आने के साथ पिछले 24 घंटों में डॉजकॉइन की वैल्यू में 19.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
Advertisement

2013 में अपनी स्थापना के बाद से, डॉजकॉइन ने क्रिप्टो क्षेत्र में जबरदस्त बढ़ोतरी और लोकप्रियता देखी है। डॉजकॉइन को बिली मार्कस और जैक्सन पामर द्वारा एक मीम के रूप में बनाया गया था, जिसका लोगो एलन मस्क के पालतू कुत्ते के ऊपर आधारित था। 2013 और आज के बीच, Dogecoin का मार्केट कैप 21.4 बिलियन डॉलर (लगभग 1,78,065 करोड़ रुपये) तक बढ़ गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.