क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase के वर्कर्स को हर तिमाही में मिलेगा एक सप्ताह का ऑफ

Coinbase के चीफ पीपल ऑफिसर, L J Brock ने एक कंपनी ब्लॉग पोस्ट में बताया कि इस वर्ष लगभग पूरी कंपनी चार सप्ताह के लिए बंद रहेगी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 13 जनवरी 2022 19:16 IST
ख़ास बातें
  • Coinbase के एंप्लॉयीज के लिए सप्ताह में 40 घंटे काम की लिमिट नहीं है
  • Coinbase ने महामारी की शुरुआत में वर्कर्स को वर्क फ्रॉम होम पर भेजा था
  • क्रिप्टो इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ने से एक्सचेंजों पर बोझ भी बढ़ गया है
अमेरिका के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल, Coinbase ने अपने एंप्लॉयीज पर काम के बोझ के मद्देनजर उन्हें इस वर्ष प्रत्येक तिमाही में एक सप्ताह का ऑफ देने की घोषणा की है। Coinbase के चीफ पीपल ऑफिसर, L J Brock ने एक कंपनी ब्लॉग पोस्ट में बताया कि इस वर्ष लगभग पूरी कंपनी चार सप्ताह के लिए बंद रहेगी। इससे एंप्लॉयीज को काम के भारी बोझ के बाद रिकवर होने का मौका मिलेगा। Brock ने बताया कि Coinbase के एंप्लॉयीज के लिए सप्ताह में 40 घंटे काम करने की लिमिट नहीं है।

Brock ने कहा, "हमने यह देखा है कि बहुत से एंप्लॉयीज थकने के बावजूद पर्याप्त ऑफ नहीं ले रहे थे क्योंकि वे अपनी टीम के लोगों पर बोझ नहीं डालना या अपने काम में पीछे नहीं रहना चाहते थे। हम जानते थे कि ऐसा लंबी अवधि तक नहीं चल सकता। इस वजह से हमने पिछले वर्ष ऐसे दो सप्ताह ऑफ रखे थे और इसके बाद एंप्लॉयी सर्वे से यह स्पष्ट हो गया कि यह उपाय कारगर है।" यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब बहुत से अमेरिकी वर्कर्स काम करने की खराब स्थितियों का विरोध कर रहे हैं। इस वजह से बहुत से वर्कर्स को इस्तीफा भी देना पड़ता है।
Advertisement

Coinbase ने अपनी पॉलिसी में बदलाव कर महामारी की शुरुआत होने पर एंप्लॉयीज को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी थी। कंपनी के CEO, Brian Armstrong ने कहा कि क्वारनटाइन की पाबंदियों के हटने पर भी इसे जारी रखा जाएगा। Coinbase ने पिछले वर्ष कहा था कि उसकी योजना अगले वर्ष अपने सैन फ्रांसिस्को के हेडक्वार्टर को पूरी तरह बंद करने की है। पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो मार्केट में इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ने के साथ ही क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए बिजनेस में भी वृद्धि हुई है। इससे इनके एंप्लॉयीज पर काम का बोझ बढ़ रहा है।

अमेरिका में राबिनहुड जैसे क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप्स की लोकप्रियता भी बढ़ रही है। राबिनहुड के डिजिटल वॉलेट का बीटा वर्जन इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। रॉबिनहुड के हजारों यूजर्स इस प्‍लेटफॉर्म के डिजिटल वॉलेट के लॉन्‍च होने का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि डिजिटल वॉलेट के लिए अल्फा टेस्टिंग प्रोग्राम पूरा हो गया है। अमेरिका में अपने कस्‍टमर्स के लिए डिजिटल वॉलेट सर्विस शुरू करने की जानकारी रॉबिनहुड ने तीन महीने पहले दी थी। उसके बाद का यह पहला बड़ा डिवेलपमेंट है।
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  2. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  6. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.