अनजाने वॉलेट के बीच दिखा बड़ा Crypto ट्रांजैक्शन, Rs 7,395 करोड़ के Bitcoin ट्रांसफर!

व्हेल अकाउंट द्वारा दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर किए गए बिटकॉइन की राशि 993,191,088 डॉलर (लगभग 7,395 करोड़ रुपये) है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 18 नवंबर 2021 12:39 IST
ख़ास बातें
  • इन वॉलेट के मालिकों के बारे में भी कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
  • वर्तमान में सप्लाई में बिटकॉइन टोकन की कुल संख्या 18.8 मिलियन से अधिक है>
  • केवल 21 मिलियन टोकन ही बनाए जा सकते हैं।

ऐसे व्हेल वॉलेट जिनमें क्रिप्टो टोकन का बड़ा हिस्सा होता है, बाजार की चाल को अकेले प्रभावित करने में सक्षम होते हैं।

Bitcoin का एक बहुत बड़ा ट्रांजैक्शन व्हेल अकाउंट में फिर सामने आया है। दो गुमनाम वॉलेट के बीच 15,078 से अधिक बिटकॉइन टोकन के भारी ट्रांजैक्शन का पता लगा है। व्हेल अकाउंट द्वारा दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर किए गए बिटकॉइन की राशि 993,191,088 डॉलर (लगभग 7,395 करोड़ रुपये) है। ऐसे व्हेल वॉलेट जिनमें क्रिप्टो टोकन का बड़ा हिस्सा होता है, बाजार की चाल को अकेले प्रभावित करने में सक्षम होते हैं। हाल ही में बिटकॉइन की कीमत में गिरावट को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। 

"यह ट्रांजैक्शन पहली बार 15 नवंबर, 2021 को बिटकॉइन नेटवर्क पर ब्रॉडकास्ट किया गया था। इस ट्रांजैक्शन के समय 15,078.20768150 बीटीसी (बिटकॉइन टोकन) 991,820,563.67 डॉलर (लगभग 7,385 करोड़ रुपये) की कीमत के साथ भेजा गया था। इस ट्रांजैक्शन की करंट वैल्यू अब 912,564,189.99 डॉलर (लगभग 6,794 करोड़ रुपये) है।" Blockchain.com ने कहा।

चूंकि होल्डिंग्स को एक्सचेंज प्लैटफॉर्म पर नहीं भेजा गया था, ऐसा लगता है कि व्हेल वॉलेट होल्डर का अभी तक ऐसेट को बेचने का इरादा नहीं है। एक रिपोर्ट में Benzinga ने कहा कि यह व्हेल वॉलेट से सिर्फ एक सिक्योरिटी स्टेप हो सकता है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि किसी भी एक्सचेंज पर बिटकॉइन की कीमत को दो प्रतिशत कम करने के लिए सेल प्रेशर में लगभग 15 मिलियन डॉलर (लगभग 111 करोड़ रुपये) से 30 मिलियन डॉलर (लगभग 223 करोड़ रुपये) लगते हैं।

अभी तक इन वॉलेट के मालिकों के बारे में भी कोई भी जानकारी नहीं है। Glassnode की एक रिपोर्ट के अनुसार 52 लाख 2 हजार 952 बिटकॉइन वॉलेट हैं, जिनका धन 100,000 डॉलर (लगभग 75 लाख रुपये) से अधिक है और जो बाजार की चाल को प्रभावित कर सकते हैं। इस साल मई की शुरुआत में 19,000 बिटकॉइन टोकन दो अज्ञात वॉलेट के बीच ट्रांसफर किए गए थे, एक रिपोर्ट से पता चला था। उस समय ट्रांजैक्शन 1.1 बिलियन  (लगभग 8,235 करोड़ रुपये) का था।

बिटकॉइन न केवल दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी है, बल्कि मार्केट वैल्यूएशन के हिसाब से भी सबसे बड़ी है। गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, यह क्रिप्टो कॉइन वर्तमान में 68.096 डॉलर (लगभग 50 लाख रुपये) प्रति टोकन पर ट्रेड कर रहा है। वर्तमान में सप्लाई में बिटकॉइन टोकन की कुल संख्या 18.8 मिलियन से अधिक है, जो कि बिटकॉइन के गुमनाम निर्माता सतोशी नाकामोटो द्वारा बनाए जाने के लिए पूर्व-निर्धारित 21 मिलियन टोकन का 90 प्रतिशत है।
Advertisement

अपनी हालिया रिपोर्ट में, रिसर्च फर्म Glassnode ने खुलासा किया कि बिटकॉइन की कुल सप्लाई में से केवल 12.9 प्रतिशत इस साल अगस्त से विभिन्न क्रिप्टो-एक्सचेंजों पर घूम रहा है, यह दर्शाता है कि होल्डर एक्सचेंज प्लैटफॉर्म पर अपने ऐसेट्स से छुटकारा पाने की कोशिश करने के बजाय उनको होल्ड रखने में खुश हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, Cryptocurrency News Hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ
  2. iQOO 15 Apex की सेल शुरू, 6 हजार का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Realme 16 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन
  4. PF में अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट, तभी निकाल पाएंगे पैसा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 15 Apex की सेल शुरू, 6 हजार का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत
  3. India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगी 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिपेसट, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. PF में अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट, तभी निकाल पाएंगे पैसा
  6. Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. 9 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  8. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  9. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  10. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.