17 क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट से अचानक खरीदे गए 62,789 करोड़ रुपये के Bitcoin, जानें पूरा मामला

इन 17 वॉलेट ने एक सिंक्रनाइज़ तरीके से 17 जुलाई और 18 जुलाई के बीच 841.85 मिलियन डॉलर (लगभग 62,789 करोड़ रुपये) के 28,377 बिटकॉइन खरीदे।

17 क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट से अचानक खरीदे गए 62,789 करोड़ रुपये के Bitcoin, जानें पूरा मामला

खबर लिखने तक Bitcoin की भारत में कीमत लगभग 23 लाख रुपये थी

ख़ास बातें
  • निष्क्रिय पड़े 17 वॉलेट से अचानक खरीदे गए लगभग 62 हज़ार करोड़ के Bitcoin
  • इन व्हेल अकाउंट के एक ही इकाई होने की आशंका
  • 17 से 18 जुलाई के बीच खरीदे गए सभी Bitcoin
विज्ञापन
दिसंबर 2018 से निष्क्रिय पड़े Bitcoin व्हेल अकाउंट्स का एक ग्रुप अचानक सक्रिय हो गया और बीते वीकेंड में हजारों बिटकॉइन खरीद डाले। कई क्रिप्टोक्यूरेंसी एक्सचेंज के स्वामित्व वाले बिटकॉइन एड्रेस को लेबल करने वाली वेबसाइट BitInfoCharts के अनुसार, व्हेल एड्रेस 89 से 106 वें स्थान (रैंक संख्या 90 को छोड़कर) पर हैं। इन एड्रेस ने एक सिंक्रनाइज़ तरीके से 17 जुलाई और 18 जुलाई के बीच 841.85 मिलियन डॉलर (लगभग 62,789 करोड़ रुपये) के 28,377 बिटकॉइन खरीदे। हालांकि ये सभी 17 बिटकॉइन एड्रेस अज्ञात हैं।

The Daily Hold की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी 17 वॉलेट में बिटकॉइन जमा होने से पहले ठीक 8,000 बिटकॉइन थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि खरीद से पहले इनके एक समान समय तक निष्क्रिय रहना और एक समान बिटकॉइन रखना यह इशारा करता है कि ये सभी एड्रेस एक ही इकाई हैं। हालांकि यह निश्चित नहीं है।

BitInfoCharts में प्रकाशित डेटा ने आगे दिखाया कि 18 जुलाई को ठीक एक ही समय पर चार वॉलेट्स ने Bitcoin प्राप्त किए। वहीं, अन्य चार ने 17 जुलाई को उसी समय में बिटकॉइन एकत्र किए, और तीन अन्य वॉलेट ने उसी दिन बाद में एक साथ बिटकॉइन प्राप्त किए।

बिटकॉइन व्हेल एक ऐसा अकाउंट है, जो बड़ी मात्रा में क्रिप्टोकरेंसी का मालिक है और एक ही ट्रेड के साथ कीमत को बदलने की शक्ति रखता है। 2017 में, लगभग 1,000 लोगों के पास सभी बिटकॉइन का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा था। अब, क्रिप्टोक्यूरेंसी बाजार में हालिया अस्थिरता के चलते व्हेल वापस हरकत में आए हैं।

बिटकॉइन ने अपने अब तक अपने ऑल-टाइम हाई से लगभग आधी कीमत पर आ गया है। इस साल मई में लगभग 65,000 डॉलर (लगभग 48 लाख रुपये) तक पहुंचने के बाद, खबर लिखते समय यह 30,816 डॉलर (लगभग 23 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »