20 हजार डॉलर से आगे बढ़ा Bitcoin, Ether ने भी लगाया जंप, जानें क्रिप्‍टो मार्केट का हाल

गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि ज्‍यादातर प्रमुख altcoins ने बीते दिनों में फायदा देखा है।

विज्ञापन
Written by शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अगस्त 2022 13:45 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन की कीमतों में पिछले 24 घंटों में 2.72 फीसदी का सुधार
  • ईथर ने भी बीते कुछ दिनों में अच्‍छा प्रदर्शन किया है
  • ज्‍यादातर प्रमुख altcoins ने बीते दिनों में फायदा देखा है

मीम कॉइंस के रूप में पॉपुलर शीबा इनु और डॉजकॉइन ने मुनाफा दर्ज किया है।

क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट एक मोमेंटम जनरेट करने के लिए संघर्ष कर रहा है। सोमवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। कोई बड़ा घटनाक्रम नहीं होने के कारण कीमतों में फ्लैट कारोबार हुआ। बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतों में पिछले 24 घंटों में 2.72 फीसदी का सुधार देखा गया। ग्‍लोबल एक्सचेंजों में इसकी कीमत 20 हजार डॉलर (लगभग 15.97 लाख रुपये) के निशान से आगे बढ़ रही है, जबकि भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर BTC के प्राइस 20,199 (लगभग 16.13 लाख रुपये) डॉलर पर हैं। यह कल की तुलना में 1.36 फीसदी ज्‍यादा हैं। 

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 20,406 डॉलर (लगभग 16.3 लाख रुपये) है। जबकि CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि BTC का मूल्य पिछले मंगलवार की तुलना में वर्तमान में 4.4 फीसदी कम है।

दूसरी ओर, ईथर (Ether) ने बीते दिनों में अच्‍छा प्रदर्शन किया है। कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 1,535 डॉलर (लगभग 1.22 लाख रुपये) है, जबकि ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर इसकी कीमत 1,570 डॉलर (लगभग 1.25 लाख रुपये) है, जहां इस क्रिप्‍टोकरेंसी का मूल्य पिछले 24 घंटों में 7.96 फीसदी बढ़ा है। हालांकि जिस तरह की कीमतें ईथर के मामले में देखने को मिलती थीं, उस हिसाब से अभी ईथर के लिए जमीन बनाना बाकी है। 

गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि ज्‍यादातर प्रमुख altcoins ने बीते दिनों में फायदा देखा है। ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन भी सोमवार और मंगलवार की शुरुआत में 4.3 फीसदी बढ़ गया है। 
Advertisement

हालांकि कई क्रिप्‍टोकरेंसी ने गिरावट भी देखी है। बीते 24 घंटों में कार्डानो, पॉलीगॉन, पोलकाडॉट, यूनिस्वैप, कॉसमॉस, सोलाना, मोनेरो, कॉसमॉस, एवलांच और बीएनबी को कीमतों में नुकसान हुआ है। 
Advertisement

मीम कॉइंस के रूप में पॉपुलर शीबा इनु और डॉजकॉइन ने मुनाफा दर्ज किया है। पिछले 24 घंटों में 2.01 फीसदी की बढ़त के बाद डॉजकॉइन का मूल्य वर्तमान में 0.07 डॉलर (लगभग 5.7 रुपये) है, जबकि शीबा इनु का मूल्य 0.001013 डॉलर (लगभग 0.001013 रुपये) है। यह पिछले दिन की तुलना में 5.99 फीसदी ज्‍यादा है। 

हाल में KuCoin नाम के क्रिप्टो एक्सचेंज ने दावा किया कि वर्तमान में भारत में 11.5 करोड़ क्रिप्‍टो निवेशक हैं जो इसकी जनसंख्या का 15% है। ज्‍यादातर क्रिप्टो निवेशक 18 से 60 साल की उम्र के बीच में हैं। लेकिन इतनी संख्या होने के बाद भी भारत क्रिप्टो पेमेंट्स को देश में लागू नहीं कर रहा है। हालांकि, क्रिप्टो ट्रेडिंग, सेल और पर्चेज देश में एक टैक्स सिस्टम के अंतर्गत साल की शुरुआत में चालू कर दी गई थी।
Advertisement
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  6. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  7. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  8. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  9. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.