Bitcoin बड़ी गिरावट के बाद पहुंचा 22 लाख रु के नीचे, पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में 24-30 प्रतिशत गिरावट

Avalanche टोकन में गिरावट का आंकड़ा सबसे ज्यादा रहा जो पिछले 24 घंटों में 32 प्रतिशत नीचे आ गया है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 मई 2022 09:56 IST
ख़ास बातें
  • Solana में 28 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है
  • सभी पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स लाल रंग में हैं
  • कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत 1.69 लाख रुपये पर है

Bitcoin ने आज ट्रेडिंक की शुरुआत 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ की

Bitcoin के लिए बुधवार का दिन खत्म होते-होते हालात बदतर हो गए। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में चल रही मंदी के साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की गिरती कीमत ने एक साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ट्रेडिंग क्लोज होने के समय तक बिटकॉइन $30,000 (लगभग 23.2 लाख रुपये) से नीचे गिरकर $28,228 (लगभग 21.8 लाख रुपये) पर पहुंच गया। प्राइस में आई इस गिरावट ने दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत को एक साल पीछे धकेल दिया और इसकी कीमत उसी लेवल पर जा पहुंची जो कि 4 जनवरी 2021 को थी। 

बुधवार को 8 बजकर 50 मिनट (UST) पर बिटकॉइन की कीमत 29000 डॉलर (लगभग 22.4 लाख रुपये) से गिरकर $28,228 (लगभग 21.8 लाख रुपये) पर पहुंच गई। गुरूवार को गिरावट का सिलसिला जारी रखते हुए बिटकॉइन ने ट्रेड ओपनिंग 23.9 लाख रुपये से की जो कि पिछले 24 घंटों में 8 प्रतिशत की गिरावट है। खबर लिखने के समय तक भारतीय एक्सचेंज कॉइन स्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत 30,948 डॉलर (लगभग 23.94 लाख रुपये) पर थी। Coinbase, CoinMarketCap, Binance जैसे ग्लोबल एक्सचेंज्स पर भी इसकी कीमत में आज अच्छी खासी गिरावट आई है। Coinbase पर बिटकॉइन में 8.71 प्रतिशत की गिरावट आई है। CoinMarketCap पर गिरावट का ये प्रतिशत 8.34 रहा और Binance पर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 8.06 प्रतिशत नीचे लुढ़क गई। 

बिटकॉइन के साथ ही बाकी क्रिप्टोकरेंसी के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। इथेरियम में बिटकॉइन से भी बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। बिटकॉइन में आई गिरावट के प्रतिशत से ईथर की गिरावट प्रतिशत का आंकड़ा दोगुना हो गया है। खबर लिखने के समय भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत 1.69 लाख रुपये पर थी जो कि पिछले 24 घंटों में 14 प्रतिशत की गिरावट है। स्टेबल कॉइन्स को छोड़ दें तो बाकी सभी ऑल्टकॉइन्स में आज भारी गिरावट आई है। 

Avalanche टोकन में गिरावट का आंकड़ा सबसे ज्यादा रहा जो पिछले 24 घंटों में 32 प्रतिशत नीचे आ गया है। इसके अलावा Solana में भी 28 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है। गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि सभी पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स लाल रंग में है और लगभग सभी में 23-28 प्रतिशत की गिरावट है। डॉजकॉइन की कीमत में 24 प्रतिशत का नुकसान है और शिबा इनु में 28.4 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। खबर लिखने के समय तक भारत में डॉजकॉइन की कीमत ₹ 6.93 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। क्रिप्टो मार्केट में आई इस भारी गिरावट ने एक बार फिर मार्केट से जुड़े जोखिम को उजागर कर दिया है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin, cryptocurrency prices, crypto updates

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  9. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.