Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 80,526 डॉलर के साथ तीन महीने के हाई पर पहुंचा है। हालांकि, बाद में इसमें कुछ गिरावट हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 मई 2026 15:15 IST
ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स ( ETF) में बड़ा इनवेस्टमेंट हुआ है
  • इसका बिटकॉइन के प्राइस को सपोर्ट मिला है
  • क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू लगभग 2% बढ़कर लगभग 2.65 लाख करोड़ डॉलर की थी

इस मार्केट में लगभग 28 करोड़ डॉलर की शॉर्ट पोजिशंस लिक्विडेट हुई हैं

क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 80,526 डॉलर के साथ तीन महीने के हाई पर पहुंचा है। हालांकि, बाद में इसमें कुछ गिरावट हुई है। पिछले सप्ताह एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स ( ETF) में बड़ा इनवेस्टमेंट होने से बिटकॉइन को सपोर्ट मिला है।  

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस 79,700 डॉलर से अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। Ethereum का प्राइस 2,360 डॉलर से कुछ अधिक पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, BNB, XRP और Cardano के प्राइसेज में बढ़ोतरी हुई है। बिटकॉइन में अप्रैल में लगभग 12 प्रतिशत का प्रॉफिट था। यह एक वर्ष में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में सबसे अधिक मासिक बढ़ोतरी है। 

Advertisement

मार्केट एनालिस्ट्स ने बताया है कि पिछले सप्ताह ETF में लगभग 63 करोड़ डॉलर लगाए जाने से बिटकॉइन में मजबूती आई है। इस सबसे महंगे क्रिप्टो टोकन में इस महीने प्रॉफिट बरकरार रह सकता है क्योंकि ट्रेडर्स 80,000 डॉलर से अधिक के अगले टारगेट पर दांव लगा रहे हैं। इस मार्केट में लगभग 28 करोड़ डॉलर की शॉर्ट पोजिशंस लिक्विडेट हुई हैं। इनमें बिटकॉइन से जुड़ी पोजिशंस की हिस्सेदारी 15.7 करोड़ डॉलर से अधिक की है। क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू लगभग दो प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.65 लाख करोड़ डॉलर पर थी। इसमें बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 1.60 लाख करोड़ डॉलर की है। 

पिछले सप्ताह अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी Strategy ने बड़ी संख्या में Bitcoin खरीदे थे। बिटकॉइन की Strategy सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर है। इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 8,18,334 बिटकॉइन हो गए हैं। पिछले सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने 3,273 बिटकॉइन खरीदे थे। इससे पिछले सप्ताह  में इस कंपनी ने 34,164 बिटकॉइन की खरीदारी लगभग 2.54 अरब डॉलर में की थी। इस खरीदारी के लिए प्रति कॉइन 74,395 डॉलर का औसत प्राइस चुकाया गया था। पिछले कुछ सप्ताह में बिटकॉइन में आई तेजी से पीछे Strategy की ओर से बड़ी संख्या में की गई खरीदारी को भी एक कारण माना जा रहा है। बिटकॉइन की 2.1 करोड़ टोकन की फिक्स्ड सप्लाई में से Strategy के पास लगभग 3.9 प्रतिशत हिस्सा है। 


  

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  10. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.