Bitcoin ने पकड़ी रफ्तार, 70,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी तेजी थी। Ethereum का प्राइस 2,060 डॉलर से अधिक पर था। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग तीन प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.38 लाख करोड़ डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मार्च 2026 17:46 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस तीन प्रतिशत से अधिक बढ़कर 70,000 डॉलर से अधिक पर था
  • मिडल ईस्ट में तनाव घटने से क्रिप्टो मार्केट में तेजी है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum का प्राइस भी बढ़ा है

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग तीन प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.38 लाख करोड़ डॉलर पर था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में मंगलवार को तेजी थी। Bitcoin का प्राइस तीन प्रतिशत से अधिक बढ़कर 70,000 डॉलर से अधिक पर था। मिडल ईस्ट में तनाव कम होने और ऑयल प्राइसेज में कमी से क्रिप्टो मार्केट में सेंटीमेंट कुछ मजबूत हुआ है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर लगभग 70,690 डॉलर पर था। इसमें तेजी के पीछे शॉर्ट लिक्विडेशंस और भू-राजनैतिक तनाव कम होने के संकेत प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा क्रूड ऑयल के प्राइसेज नीचे आने से भी मदद मिली है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर बिटकॉइन का प्राइस 70,000 डॉलर के लेवल से ऊपर रहता है तो यह 71,000-73,000 डॉलर के रेजिस्टेंस की ओर बढ़ सकता है। 

Advertisement

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी तेजी थी। Ethereum का प्राइस 2,060 डॉलर से अधिक पर था। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग तीन प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.38 लाख करोड़ डॉलर पर था। बिटकॉइन की सर्कुलेशन में सप्लाई दो करोड़ से ज्यादा हो गई है। इसके बाद लगभग 10 लाख बिटकॉइन की माइनिंग ही की जा सकती है। पिछले वर्ष अक्टूबर में अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के कई देशों पर भारी टैरिफ लगाने के बाद क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट हुई थी। इस वर्ष की शुरुआत से इस मार्केट में कुछ रिकवरी हुई थी लेकिन अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले से यह मार्केट दोबारा गिरा था। 

पिछले कुछ महीनों में बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से भी अरबों डॉलर निकाले गए हैं। जनवरी में अमेरिकी स्पॉट बिटकॉइन ETFs से तीन अरब डॉलर से अधिक का आउटफ्लो हुआ है। बिटकॉइन में गिरावट का Strategy (पहले MicroStrategy) जैसे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स पर भी असर पड़ रहा है। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर के पास सात लाख से अधिक बिटकॉइन हैं। कंपनी के पास मौजूद बिटकॉइन्स की कुल वैल्यू 62 अरब डॉलर से अधिक की है। हाल ही में क्रिप्टो एनालिस्ट Peter Schiff ने बिटकॉइन में नुकसान बढ़ने की चेतावनी दी थी। Schiff ने कहा था, "अगर बिटकॉइन का प्राइस 50,000 डॉलर से नीचे जाता है तो यह 20,000 डॉलर तक गिर सकता है। यह इसके पीक लेवल से लगभग 84 प्रतिशत की गिरावट होगी। पिछले वर्ष अक्टूबर में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 1,26,198 डॉलर का पीक लेवल छुआ था। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.