ट्रंप के प्रेसिडेंट बनने से पहले बिटकॉइन में जोरदार तेजी, 1 लाख डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

बिटकॉइन का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में कर रही हैं। रूस ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जनवरी 2025 14:05 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस लगभग दो प्रतिशत बढ़कर लगभग 1,01,710 डॉलर पर था
  • तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Chainlink, Solana, XRP शामिल थे
  • रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में बिटकॉइन का इस्तेमाल कर रही हैं

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन दो प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.58 लाख करोड़ डॉलर पर था

अमेरिका में प्रेसिडेंट के तौर पर Donald Trump के शपथ लेने से पहले क्रिप्टो मार्केट में शुक्रवार को तेजी थी। ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति का कार्यभार संभालेंगे। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग दो प्रतिशत बढ़कर लगभग 1,01,710 डॉलर पर था। 

इस रिपोर्ट को प्रकाशित करने पर दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर लगभग 0.08 प्रतिशत बढ़कर 3,374 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Chainlink, Solana, XRP, BNB, Tron और Litecoin शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन दो प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 3.58 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका की नई सरकार सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी को लॉन्च करने की योजना को टाल सकती है। इससे बिटकॉइन में मजबूती आने की संभावना है। इसके अलावा ट्रंप ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का भी संकेत दिया है। यह इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की डिमांड को बढ़ा सकता है। बिटकॉइन का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में कर रही हैं। रूस ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। यूक्रेन ने रूस के इस कदम को रोकने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। बड़े इंटरनेशनल बैंकों में शामिल Standard Chartered का पूर्वानुमान है कि इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस लगभग दोगुना होकर दो लाख डॉलर तक पहुंच सकता है। इससे पहले भी स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने बिटकॉइन में तेजी का पूर्वानुमान दिया था। 

हाल ही में रूस के प्रेसिडेंट Vladimir Putin ने कहा था कि अमेरिकी सरकार डॉलर का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर इसकी भूमिका को घटा रही है। इस वजह से बहुत से देशों को अन्य एसेट्स का रुख करना पड़ रहा है। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की भी इस सेगमेंट में दिलचस्पी बढ़ रही है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली MicroStrategy ने दिसंबर के अंत में लगातार आठवें सप्ताह में बिटकॉइन की बड़ी संख्या में खरीदारी की थी। यह बिटकॉइन की सबसे अधिक होल्डिंग रखने वाली कंपनी है। माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास लगभग 4,46,000 बिटकॉइन हैं। इस कंपनी ने कहा था कि वह इस वर्ष अधिक शेयर्स इश्यू कर बिटकॉइन खरीद सकती है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.