बिटकॉइन में बड़ी गिरावट, 92,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस

मौजूदा वर्ष में बिटकॉइन का प्राइस दोगुने से अधिक बढ़ा है। ट्रंप की जीत के बाद से इसमें 40 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 नवंबर 2024 21:25 IST
ख़ास बातें
  • इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस एक लाख डॉलर के निकट पहुंचा था
  • बिकवाली के भारी दबाव की वजह से बिटकॉइन में गिरावट हुई है
  • अमेरिका में नई सरकार क्रिप्टो सेगमेंट के लिए पॉलिसी बना सकती है

मौजूदा वर्ष में बिटकॉइन का प्राइस दोगुने से अधिक बढ़ा है

इस महीने की शुरुआत में अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद से बिटकॉइन में काफी तेजी आई थी। इस तेजी पर मंगलवार को कुछ रोक लग गई। बिटकॉइन का प्राइस दो प्रतिशत से अधिक घटकर 91,717 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। क्रिप्टो मार्केट में भी काफी गिरावट थी। 

ट्रंप की जीत के बाद से बिटकॉइन ने लगातार नए हाई बनाए थे। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस एक लाख डॉलर के निकट तक पहुंचा था। हालांकि, इसके बाद बिकवाली के भारी दबाव की वजह से बिटकॉइन में गिरावट हुई है। बिटकॉइन के लॉन्ग-टर्म होल्डर्स की इस बिकवाली में बड़ी हिस्सेदारी है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के लिए एक लाख डॉलर महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है। 

मौजूदा वर्ष में बिटकॉइन का प्राइस दोगुने से अधिक बढ़ा है। ट्रंप की जीत के बाद से इसमें 40 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) को मंजूरी मिलने के बाद भी क्रिप्टो मार्केट काफी बढ़ा था। इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस लगभग 130 प्रतिशत बढ़ा है। अगले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में ट्रंप की अगुवाई में नई सरकार कार्यभार संभालेगी। इस सरकार के एजेंडा में क्रिप्टो के लिए कानून बनाना शामिल हो सकता है। हाल ही में अमेरिका में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC), के पूर्व चेयरमैन, Jay Clayton ने बताया था कि नई सरकार क्रिप्टोकरेंसीज पर नियंत्रण के लिए कानून बना सकती है। उन्होंने कहा कि वह रेगुलेटरी बोझ को घटाने के पक्ष में हैं जिससे कंपनियों की लिस्टिंग को प्रोत्साहन मिलेगा। Clayton का कहना था, "मेरा मानना है कि क्रिप्टो के लिए कानून बनाया जाएगा। अगर आप कार्यकारी या प्रशासनिक स्तर पर कुछ समस्याओं से निपट सकते हैं तो क्रिप्टो के लिए कानून बनाना आसान हो जाता है।" 

अमेरिका के मौजूदा प्रेसिडेंट Joe Biden की सरकार में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के खिलाफ कड़ी एन्फोर्समेंट कार्यवाही की मांग की थी। हालांकि, इन रेगुलेटर्स ने इंडस्ट्री की रेगुलेशंस बनाने की मांग को नहीं माना था। अमेरिका में ट्रंप की जीत और क्रिप्टो का समर्थन करने वाले उम्मीदवारों के कांग्रेस में पहुंचने से बिटकॉइन सहित बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस बढ़े थे। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.